भाजपा को अरविंद केजरीवाल का जवाब, आप विधायकों को खरीदना इतना आसान नहीं
नई दिल्ली। बीजेपी (BJP) नेता और केंद्रीय मंत्री विजय गोयल(Vijay Goel) ने दावा किया है कि आम आदमी पार्टी (AAP) के 14 विधायक पार्टी का साथ छोड़ना चाहते हैं। विजय गोयल के इस दावे का जवाब देते हुए आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल(Arvind Kejriwal) ने शुक्रवार को कहा कि AAP नेताओं को खरीदना आसान नहीं है। केजरीवाल ने शुक्रवार को इस मुद्दे पर ट्वीट कर लिखा कि, गोयल साहिब, बात कहाँ फँसी है? आप कितना दे रहे हो? वो कितना माँग रहे हैं? अपने इस ट्वीट के साथ केजरवील ने गोलय के बयान की एक अखबार के कटिंग भी शेयर की।

इतने MLA ख़रीदने के लिए इतना पैसा कहाँ से लाते हो?
केजरीवाल इन विधायकों की खरीद फऱोख्त को लेकर एक और ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि, मोदी जी, आप हर विपक्षी पार्टी के राज्य में MLA ख़रीद कर सरकारें गिराओगे? क्या यही आपकी जनतंत्र की परिभाषा है? और इतने MLA ख़रीदने के लिए इतना पैसा कहाँ से लाते हो? आप लोग पहले भी कई बार हमारे MLA खरीदने की कोशिश कर चुके हो। AAP वालों को खरीदना आसान नहीं है।
'भाजपा पर 10 करोड़ रुपये की पेशकश के आरोप झूठे हैं'
वहीं गुरुवार को गोयल ने कहा था, AAP के 14 विधायक पार्टी छोड़ना चाहते हैं क्योंकि पार्टी अपने उद्देश्यों से भटक गई है, लेकिन भाजपा को इन विधायकों को खरीदने की आवश्यकता नहीं है। भाजपा पर 10 करोड़ रुपये की पेशकश के आरोप झूठे हैं। भाजपा नेता का कहना है कि आप के भीतर घुटन का माहौल है। जब नेता खुद को अलग-थलह महसूस करने लगते हैं तो वो खुद ब खुद पार्टी से किनारा कर लेते हैं। इसी वजह से प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी जैसे कई नेताओं ने पार्टी छोड़ दी थी।
एक क्लिक में जानें अपने लोकसभा क्षेत्र के जुड़े नेता के बारे में सबकुछ

भाजपा नेता ने 7 विधायकों को 10-10 करोड़ रुपये का ऑफर दिया
अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा था कि भाजपा उनके विधायकों को खरीदने की कोशिश में है। केजरीवाल के मुताबिक, सात विधायकों ने उन्हें बताया था कि भाजपा नेता ने उन्हें 10-10 करोड़ रुपये का ऑफर दिया है। उन्होंने कहा था कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शोभा नहीं देता कि वह उनकी पार्टी में तोड़फोड़ कराए। उनका कहना था कि भाजपा की इस तरह की हरकतें लोकतंत्र के लिए खतरनाक हैं।












Click it and Unblock the Notifications