दिल्ली-चंडीगढ़ में हुई बरसात से मौसम हुआ सुहाना लेकिन इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
नई दिल्ली, 23 अप्रैल। शुक्रवार को दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया है, आज सुबह दिल्ली-एनसीआर और चंडीगढ़ में मेघ बरसे है, जिससे तापमान में कमी आई है। भारतीय मौसम विभाग ने यहां पहले से ही अलर्ट जारी किया हुआ था। विभाग ने कहा है कि अगले कुछ घंटों में पंजाब, हरियाणा, यूपी, उत्तराखंड में भी बारिश होने की पूरी संभावना है तो वहीं दिल्ली में आंधी-पानी का दौर कल तक जारी रहने वाला है।
Recommended Video

दिल्ली-चंडीगढ़ में हुई बरसात
इसके साथ ही आईएमडी ने चेतावनी जारी की है कि अगले 48 घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में भारी बारिश के आसार हैं, जिसके कारण उसने चेतावनी जारी की हुई है।

हिमाचल में हुई बर्फबारी
बंगाल के कई शहरों में भी तेज बारिश हुई है, जिससे तापमान में तो कमी आई है लेकिन इससे कहीं कहीं पेड़ उखड़ गए हैं और सड़कों पर जलजमाव हो गया है। तो वहीं हिमाचल में भी कई जगहों पर कल रात तेज बारिश और बर्फबारी हुई है, यहां शिमला बारिश के कारण 5 मंजिला इमारत गिर गई है, हालांकि इमारत पुरानी थी और खाली थी, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है।

आखिरी सप्ताह में गर्मी चरम स्तर पर होगी
राजस्थान, गुजरात और एमपी में धूल भरी आंधी चलने की संभावना है तो वहीं यहां पारा 45 पार भी जा सकता है। विभाग ने कहा कि अप्रैल के आखिरी सप्ताह में गर्मी चरम स्तर पर होगी, लोगों को लू का भी सामना करना पड़ेगा। गर्मी से सबसे ज्यादा प्रभावित राजस्थान, गुजरात और ओडिशा रहेंगे।

गाइडलाइंस का पालन करना अति आवश्यक
आईएमडी ने भविष्यवाणी की है कि छत्तीसगढ़, ओड़िशा, गुजरात, तटीय महाराष्ट्र, गोवा एवं तटीय आंध्र प्रदेश में इस बार जोरदार गर्मी पड़ेगी तो वहीं अगले हफ्ते से देश के कीई राज्यों में प्री-मानसून बारिश भी हो सकती है तो वहीं मैदानी इलाकों के कुछ राज्यों में सूरज देवता आग उगलेंगे, जिससे पारा 45 पार हो सकता है इसलिए लोगों को काफी सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि गर्मी और कोरोना दोनों ही स्वास्थ्य के लिए काफी घातक है, ऐसे में सभी को कोरोना और गर्मी के लिए जारी गाइडलाइंस का पालन करना अति आवश्यक है।












Click it and Unblock the Notifications