दिल्ली: Even के दिन Odd नंबर की गाड़ी लेकर निकले बीजेपी नेता विजय गोयल, कटा चालान
Recommended Video
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के निर्देश पर राजधानी में आज से ऑड-ईवन स्कीम को लागू कर दिया गया है। वहीं, बीजेपी द्वारा दिल्ली सरकार के इस फैसले का विरोध किया जा रहा है। विरोध जताने के लिए बीजेपी नेता विजय गोयल सोमवार को अपनी ऑड नंबर की गाड़ी से घर से निकले थे, जिसके बाद उनका चालान हो गया। बीजेपी नेता का कहना है कि इस नियम को लागू करना केजरीवाल सरकार की एक नौटंकी है।

विजय गोयल ने कहा कि दिल्ली सरकार स्वयं मान रही है कि प्रदूषण पराली जलाने के कारण हो रहा है। सोमवार को दिल्ली में केवल ईवन नंबर की गाड़ियां ही चल सकती हैं, जबकि बीजेपी केजरीवाल सरकार के इस फैसला का विरोध कर रही है और इसे चुनावी हथकंडा बता रही है। वहींं, आम आदमी पार्टी इसे दिल्ली में प्रदूषण कम करने का तरीका बता रही है। दिल्ली सरकार के इस फैसले को लेकर बीजेपी नेता विजय गोयल ने पहले ही कहा था कि वे इस नियम का उल्लंघन करेंगे और जुर्माना भरेंगे।
नियमों का उल्लंघन करने पर चार हजार रु का चालान काटे जाने के बाद गोयल ने कहा, 'ये मेरा सांकेतिक विरोध है। पांच साल में केजरीवाल सरकार ने प्रदूषण कम करने की दिशा में कोई काम नहीं किया। ऑड-इवन में उन्होंने सारी छूट दे रखी है तो फिर पब्लिक के करोड़ों रुपये क्यों खर्च किए जा रहे हैं? खुद वे कहते हैं कि पराली जलाने से प्रदूषण हो रहा है।'
दिल्ली में ऑड-ईवन स्कीम योजना सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक लागू रहेगी। इस स्कीम के तहत ऑड दिन में ऑड नंबर की कारें ही चल सकती हैं, जबकि ईवन दिन में ईवन नंबर की ही कारें चल सकती हैं। सीएम केजरीवाल ने भी ट्वीट कर लोगों से अपील की है कि अपने लिए, अपने बच्चों की सेहत के लिए और अपने परिवार की सांसों के लिए Odd Even का जरूर पालन करें।
-
LPG Cylinder: कमर्शियल गैस सिलेंडर पर सरकार का चौंकाने वाला फैसला, आज से बदल गए नियम! -
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
LPG Oil Crisis: हॉर्मुज में तैर रहे हैं 3.2 लाख टन गैस, भारत पहुंचा तो कितने सिलेंडर भरे जा सकते हैं -
Kim Jong-un की 99.93% वाली जीत पर दुनिया हैरान, कौन हैं वो 0.07% ‘बहादुर वोटर्स’, जिन्होंने खिलाफ वोट डाला? -
Nora Fatehi के 'सरके चुनरिया' गाने पर सरकार का बड़ा एक्शन, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कह दी ऐसी बात -
भोजपुरी के ये 3 गाने हैं 'बदनाम', सुनते ही कान कर लेंगे बंद, खुलेआम नहीं हेडफोन लगाकर सुनना -
Pradyut Bordoloi: कौन हैं बोरदोलोई ? जिन्होंने चुनाव से पहले छोड़ी कांग्रेस, अब हुए बीजेपी में शामिल -
सेंसर बोर्ड ने रणवीर सिंह की फिल्म में करवाए भयंकर बदलाव, कई कट के बाद भी मिला A सर्टिफिकेट -
Khan Sir Viral Video: कौन है खान सर का दुश्मन? पटना के मशहूर टीचर ने पहली बार खुलेआम बताया नाम












Click it and Unblock the Notifications