सुप्रीम कोर्ट ने दिया केजरीवाल को झटका, केंद्र के खिलाफ अर्जी पर सुनवाई से इनकार
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को करारा झटका दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र के खिलाफ दिल्ली सरकार की अर्जी पर सुनवाई करने से मना कर दिया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि मामले में हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार किया जाए।

जानकारी के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट ने उस याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें दिल्ली सरकार ने दिल्ली हाई कोर्ट को दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार के बीच शक्तियों की व्याख्या पर फैसला देने से रोकने की अपील की थी। दिल्ली सरकार ने कहा था कि हाई कोर्ट को एलजी और दिल्ली सरकार के मसले सुलझाने का अधिकार नहीं है। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने दखल देने से इनकार कर दिया है।
इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार से साफ कहा है कि हाईकोर्ट के पास अपनी शक्तियां हैं, पहले उसका आदेश आने दें। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा है कि पहले दिल्ली सरकार ही हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने गई थी और अब वह हाईकोर्ट की सुनवाई से असंतुष्ट होकर उसको चुनौती देने के लिए सुप्रीम कोर्ट आई है। यह नियमों के खिलाफ है।












Click it and Unblock the Notifications