'भाग्य से बच गए', कई सांसदों को लेकर जा रहे Air India के विमान में आई खराबी, MP वेणुगोपाल ने बताई पूरी कहानी

Air India: केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2455 रविवार को आसमान में एक ऐसे संकट में फंस गई, जिसने विमान में सवार सैकड़ों यात्रियों की सांसें रोक दीं। पहले ही देरी से उड़ान भरने वाले इस विमान को टेकऑफ के तुरंत बाद तेज और असामान्य झटके लगे, फिर करीब एक घंटे बाद पायलट ने 'तकनीकी गड़बड़ी' की आशंका जताते हुए इसे चेन्नई की ओर मोड़ दिया।

विमान में कांग्रेस महासचिव और सांसद केसी वेणुगोपाल समेत कई सांसद मौजूद थे। सांसद ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह उड़ान उनके जीवन की सबसे डरावनी यात्रा बन गई और सभी यात्री "मौत से बाल-बाल बचे।"

Air India

विशेषाधिकार हनन नोटिस

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने तिरुवनंतपुरम से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान से जुड़े मामले पर लोकसभा अध्यक्ष को विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। इस उड़ान में उनके साथ अन्य सांसद भी मौजूद थे। सांसद का कहना है कि इस घटना को लेकर संसद में गंभीरता से चर्चा होनी चाहिए।

एक घंटे बाद मोड़ा गया विमान

वेणुगोपाल के मुताबिक, पहले से देरी से उड़ान भरने के बाद विमान ने उड़ान भरते ही असामान्य और तेज झटका महसूस किया। करीब एक घंटे बाद पायलट ने 'फ्लाइट सिग्नल फॉल्ट' की सूचना दी और विमान को चेन्नई की ओर मोड़ दिया।
ये भी पढ़ें: Air India की फ्लाइट में कॉकरोच का 'तक धिना धिन' डांस! यात्रियों ने किया हंगामा, एयरलाइन को मांगनी पड़ी माफी

पहली लैंडिंग में संकट

सांसद ने दावा किया कि लैंडिंग से पहले विमान लगभग दो घंटे तक चेन्नई एयरपोर्ट के ऊपर चक्कर लगाता रहा। पहले प्रयास में जब विमान उतरने वाला था, तभी सुचना के अनुसार एक और विमान उसी रनवे पर मौजूद था। पायलट ने तुरंत विमान ऊपर खींच लिया और दूसरे प्रयास में सुरक्षित लैंडिंग कराई। उन्होंने कहा, "हम पायलट की कुशलता और किस्मत से बचे, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा किस्मत पर नहीं छोड़नी चाहिए।"

केसी वेणुगोपाल ने लिखा, "तिरुवनंतपुरम से दिल्ली जा रही एयर इंडिया फ्लाइट AI 2455 में मैं, कई सांसद और सैकड़ों यात्री सवार थे। आज यह उड़ान एक बड़े हादसे के बेहद करीब पहुंच गई। जो सफर देरी से शुरू हुआ था, वह एक डरावने अनुभव में बदल गया। उड़ान भरने के तुरंत बाद हमें बेहद तेज और असामान्य झटके लगे। करीब एक घंटे बाद कैप्टन ने 'फ्लाइट सिग्नल फॉल्ट' की जानकारी दी और विमान को चेन्नई की ओर मोड़ दिया। लगभग दो घंटे तक हम लैंडिंग की अनुमति मिलने का इंतजार करते हुए हवाई चक्कर लगाते रहे, तभी पहले प्रयास में उतरते समय दिल दहला देने वाला पल आया-बताया गया कि उसी रनवे पर एक और विमान मौजूद था। उसी क्षण कैप्टन के तेज और सही फैसले ने विमान को ऊपर खींच लिया और सभी की जान बच गई। दूसरा प्रयास सफल रहा और विमान सुरक्षित उतर गया।"

एयर इंडिया का जवाब

एयर इंडिया ने सांसद के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चेन्नई में पहली लैंडिंग के दौरान रनवे पर कोई विमान नहीं था। गो-अराउंड का निर्देश चेन्नई ATC ने दिया था, जो खराब मौसम और तकनीकी सावधानी के तहत लिया गया कदम था। एयरलाइन ने कहा कि पायलट पूरी ट्रेनिंग और नियमों के अनुसार ही काम कर रहे थे और यात्रियों की सुरक्षा हमेशा उनकी पहली प्राथमिकता है।

देर रात दिल्ली पहुंची फ्लाइट

फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट के अनुसार, विमान ने तिरुवनंतपुरम से रात 8:17 बजे उड़ान भरी और 10:35 बजे चेन्नई में उतरा। फिर रात 1:40 बजे वहां से रवाना होकर सुबह 3:58 बजे दिल्ली पहुंचा।

क्या कहा एयर इंडिया ने?

एयर इंडिया ने बताया कि 10 अगस्त को तिरुवनंतपुरम से दिल्ली जा रही फ्लाइट एआई2455 को पायलट द्वारा संभावित तकनीकी समस्या का पता लगने और रास्ते में मौसम की स्थिति को देखते हुए एहतियातन चेन्नई की ओर मोड़ दिया गया। बेंगलुरु के बजाय चेन्नई इसलिए चुना गया क्योंकि वहां मौसम साफ था। विमान का वजन अधिक होने के कारण तुरंत लैंडिंग संभव नहीं थी, इसलिए पायलट को चेन्नई के ऊपर कुछ समय मंडराना पड़ा। इस दौरान किसी आपात स्थिति की घोषणा नहीं की गई।

एयर इंडिया ने बताया कि पहली लैंडिंग कोशिश के दौरान एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने पायलट को 'गो-अराउंड' करने को कहा, क्योंकि उसी रनवे से उड़ान भर चुके एक विमान ने संदिग्ध विदेशी वस्तु (FOD) की जानकारी दी थी। मानक प्रक्रिया के तहत गो-अराउंड के बाद विमान ने सुरक्षित और सामान्य लैंडिंग की। एयर इंडिया ने कहा कि चेन्नई की ओर मोड़ने का फैसला यात्रियों और क्रू की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया था और क्रू ने पूरे समय तय प्रोटोकॉल का पालन किया। सभी प्रभावित यात्रियों को वैकल्पिक उड़ानों से दिल्ली भेजा गया और विमान ने बाद में वाणिज्यिक संचालन भी फिर शुरू कर दिया। एयर इंडिया ने देरी और असुविधा के लिए खेद जताया।

एयर इंडिया पर लगातार सवाल

हाल के दिनों में एयर इंडिया पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। 12 जून को हुए भीषण हादसे में 241 यात्रियों और जमीन पर मौजूद 19 लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा, पिछले हफ्ते सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रही फ्लाइट में यात्रियों को कॉकपिट के पास तिलचट्टे दिखे थे, जिस पर एयरलाइन ने माफी तो मांगी, लेकिन बयान में कहा कि "ग्राउंड ऑपरेशंस के दौरान कीड़े घुस सकते हैं।"
ये भी पढ़ें: Amsterdam जा रहा विमान 1,000 फीट नीचे गिरा, 25 यात्री घायल, हड्डियां टूटी- कटने छिले, सिर फटे!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+