दिल्लीः बीजेपी ने सभी तीनों नगर निगमों के मेयर के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया
नई दिल्ली। दिल्ली बीजेपी ने राष्ट्रीय राजधानी के तीन नगर निगमों के लिए मेयर्स और डेप्युटी मेयर्स के नामों की घोषणा कर दी है। तीनों नगर निगमों में पार्टी बहुमत में है। भारतीय जनता पार्टी ने जय प्रकाश को उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) का मेयर बनाया है, जबकि रितु गोयल को डिप्टी मेयर की जिम्मेदारी सौंपी है। पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) की बात करें तो यहां मेयर के पद के लिए निर्मल जैन के नाम का ऐलान हुआ है, वहीं डिप्यी मेयर हरिप्रकाश बहादुर को बनाया गया है।

इसके अलावा दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) के मेयर पद के लिए अनामिका मिथलेश को चुना गया है। जबकि डिप्टी मेयर के तौर पर सुभाष भड़ाना को चुना गया है।
इसके साथ ही अध्यक्ष स्थायी समिति, नेता सदन, उपाध्यक्ष स्थायी समिति और सभी जोन के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों के नामों की भी घोषणा की गई है। जानकारी के लिए बता दें तीनों मेयर का कार्यकाल मार्च के आखिरी हफ्ते में खत्म हो गया था। वहीं मेयर के चुनाव अप्रैल माह में पहली सदन की बैठक में होने वाले थे लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इन्हें मई में भी नहीं किया जा सका है।
Delhi BJP announces names of Mayors and Deputy Mayors for the three municipal corporations of the national capital. The party is in majority in all the three municipal corporations. pic.twitter.com/YnCI7lvSPW
— ANI (@ANI) June 17, 2020
पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग बैठक में अमित शाह और राजनाथ सिंह भी होंगे शामिल












Click it and Unblock the Notifications