पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग बैठक में अमित शाह और राजनाथ सिंह भी होंगे शामिल

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के बढ़ते मामलों के बीच आज यानी बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए 15 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृहमंत्री अमित शाह भी भाग लेंगे। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री दोपहर तीन बजे महाराष्ट्र, तमिलनाडु और दिल्ली सहित सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित 15 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों के साथ चर्चा करेंगे।

defence minister, rajnath singh, amit shah, home minister, pm modi, narendra modi, covid19, covid-19, coronavirus, pm modi meeting with cheif ministers, coronavirus affected states, video conferencing, रक्षा मंत्री, राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, अमित शाह, पीएम मोदी, नरेंद्र मोदी, कोरोना वायरस कोरोना वायरस पर पीएम मोदी की बैठक, कोरोना वायरस पर बैठक, मुख्यमंत्री, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

न्यूज एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शामिल नहीं होंगी। बल्कि वह अपनी जगह किसी अधिकारी को शामिल होने के लिए भेज सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि आज होनो वाली चर्चा में जिन मुख्यमंत्रियों को बोलने का मौका दिया गया है, उनमें ममता बनर्जी का नाम शामिल नहीं है। पीएम मोदी के साथ आज 6 राज्यों को बात करने का मौका दिया जा सकता है। वहीं जिन्हें बोलने का मौका नहीं मिलेगा, वो लिखित में अपनी बात रखेंगे।

इस बैठक में अनलॉक-1 के असर पर राज्यों की प्रतिक्रिया जानी जाएगी। साथ ही आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। इससे पहले प्रधानमंत्री ने मंगलवार को 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ बातचीत की थी। कोरोना वायरस महामारी को लेकर प्रधानमंत्री लगातार मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा कर रहे हैं। आज विभिन्न राज्यों के साथ उनकी सातवीं चर्चा होगी।

बता दें देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसी को लेकर प्रधानमंत्री दो चरणों में मुख्यमंत्रियो के साथ बैठक कर रहे हैं। पहले चरण की बैठक मंगलवार को हो गई है। देश में कोरोना वायरस के मामलों की बात करें तो बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में 10,974 नए कोविड-19 मामले सामने आए हैं और 2003 मौतें हुई हैं। देश में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 3,54,065 हो गई है। जिसमें 1,55,227 सक्रिय मामले, 1,86,935 ठीक / डिस्चार्ज / माइग्रेट और 11,903 मौतें शामिल हैं।

कोविड-19 के गंभीर मरीजों के लिए वरदान बनी 'डेक्सामेथासोन', WHO ने प्रारंभिक परिणामों का किया स्वागत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+