नहीं कम हो रहीं नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मुश्किलें, राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत दर्ज
बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। बायोग्रफी में अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड्स का जिक्र कर काफी बुरे फंस गए हैं। निहारिका सिंह और सुनीता रजवार अपनी भड़ास नवाज पर पहले ही निकाल चुकी हैं। अब दिल्ली के एक वकील ने उनके खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत दर्ज
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। बायोग्रफी में अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड्स का जिक्र कर काफी बुरे फंस गए हैं। निहारिका सिंह और सुनीता रजवार अपनी भड़ास नवाज पर पहले ही निकाल चुकी हैं। अब दिल्ली के एक वकील ने उनके खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई है।

दिल्ली के वकील गौतम गुलाटी ने आयोग में निहारिका की मानहानि का जिक्र करते हुए शिकायत दर्ज कराई है। गुलाटी ने कहा कि वो निहारिका को नहीं जानते और न ही उनसे इस बारे में बात की है। उन्होंने कहा, 'मैंने राष्ट्रीय महिला आयोग में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (रेप), 497 (व्यभिचार) और 509 (महिला के सम्मान का अपमान) के तहत शिकायत दर्ज कराई है। जब नावजुद्दीन का निहारिका से अफेयर चल रहा था तब वो शादीशुदा थे। उन्होंने ये बात अपनी पत्नी से छिपा कर रखी।'
गौतम गुलाटी ने आगे कहा कि नवाजुद्दीन सिद्दकी ने ये बातें बिना दोबारा सोचे छाप दीं। 'उन्होंने नहीं सोचा कि इससे पीड़िता के शादीशुदा जीवन पर क्या असर पड़ेगा। फ्री पब्लिसिटी और पैसों के लिए उन्होंने एक महिला का अपमान किया।' बता दें कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी किताब में अपनी लव-लाइफ से जुड़े कई राज खोले हैं।
निहारिका सिंह को लेकर नवाज ने लिखा था कि वो उनके पास केवल सेक्स के लिए जाते थे। अपनी किताब एन ऑर्डिनरी लाइफ में उन्होंने लिखा कि वो उनके घर जाते, सेक्स करते और वापस आ जाते। निहारिका को जैसे ही ये बातें समझ आईं, उन्होंने नवाज से ब्रेकअप कर लिया। नवाज ने अपनी पहली मोहब्बत के बारे में भी लिखा था कि जब उनकी गर्लफ्रेंड ने उन्हें गरीबी के कारण छोड़ दिया था और इसके बाद वो आत्महत्या करने वाले थे।
दोनों ही एक्ट्रेसेस ने नवाज के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली थी। निहारिका ने कहा था कि नवाज अपनी किताब बेचने के लिए एक महिला की इज्जत के साथ खिलवाड़ करने को भी तैयार हैं। वहीं सुनीता ने लंबे-चौड़े फेसबुक पोस्ट में लिखा कि उन्हें नवाज से घिन्न आती है।
ये भी पढ़ें: ब्लॉग: नवाजुद्दीन सिद्दीकी, 'तुम अच्छे एक्टर हो, पर गिरे हुए इंसान, तुम पर मुझे घिन आती है'












Click it and Unblock the Notifications