'दुबई शेख को चाहिए सेक्स पार्टनर', चैतन्यानंद के WhatsApp चैट्स से मचा हंगामा, छात्राओं से की घिनौनी डिमांड

Chaitanyananda Saraswati WhatsApp Chats: दिल्ली के तथाकथित 'संत' स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती की गिरफ्तारी ने एक ऐसे काले अध्याय से पर्दा उठाया है, जो आध्यात्मिकता की आड़ में छात्राओं के शोषण की घिनौनी करतूतों को उजागर करता है। पुलिस ने 62 वर्षीय इस बाबा को आगरा से दबोचा है, जिसके WhatsApp चैट्स सामने आने के बाद देश भर में हड़कंप मच गया है।

इन चैट्स में चैतन्यानंद न केवल युवा लड़कियों को 'स्वीटी बेबी डॉटर डॉल' जैसे आपत्तिजनक नामों से संबोधित करते हुए देर रात तक अश्लील मैसेज भेजता था, बल्कि कथित तौर पर एक 'दुबई शेख' के लिए 'सेक्स पार्टनर' की व्यवस्था करने की भी कोशिश कर रहा था। कम से कम 17 छात्राओं के उत्पीड़न के आरोपी इस बाबा के पास से जब्त iPad और मोबाइल फोन से उसके निजी संस्थान के CCTV कैमरों तक रिमोट एक्सेस का भी खुलासा हुआ है। यह मामला एक बार फिर तथाकथित 'आध्यात्मिक गुरुओं' के पीछे छिपे भयानक सच को सामने लाता है।

Chaitanyananda Saraswati WhatsApp chats

'दुबई शेख को सेक्स पार्टनर चाहिए': बाबा के चौंकाने वाले चैट्स

गिरफ्तारी के बाद स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती के WhatsApp चैट्स से एक भयावह तस्वीर सामने आई है। एक चैट में, चैतन्यानंद ने कथित तौर पर एक छात्रा से पूछा, "एक दुबई शेख को सेक्स पार्टनर चाहिए (Dubai Sheikh, sex partner), क्या तुम्हारे पास कोई अच्छी दोस्त है?" पीड़िता के इनकार करने पर, वह लगातार पूछता रहा, "यह कैसे संभव है? तुम्हारी कोई सहपाठी? जूनियर?" ये चैट्स बाबा के गहरे शोषण और मानव तस्करी की संभावना की ओर इशारा करते हैं।

अन्य चैट्स में, वह लगातार एक पीड़िता को "स्वीटी बेबी डॉटर डॉल" जैसे बच्चों जैसे शब्दों में संबोधित करता था और दिन भर व देर रात तक जुनूनी मैसेज भेजता था: "बेबीईईईई" (शाम 7:49 बजे), "बेबी तुम कहाँ हो?" (रात 11:59 बजे), "गुड मॉर्निंग बेबी" (दोपहर 12:40 बजे)। एक और चैट में, उसने एक छात्रा से पूछा, "तुम मेरे साथ नहीं सोओगी?" इन चैट्स से बाबा की मानसिकता और छात्राओं के प्रति उसके व्यवहार की गहराई का पता चलता है।

ये भी पढ़ें: Swami Chaitanyananda Saraswati की कितनी कमाई? 17 लड़कियों का यौन शोषण कर किस बिल में छिपा? जानें क्राइम कुंडली

गिरफ्तारी, संपत्ति और जांच

चैतन्यानंद सरस्वती को रविवार तड़के आगरा के ताजगंज इलाके के एक होटल से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, वह पिछले दो महीने से फरार चल रहा था और वृंदावन, मथुरा, और आगरा के बीच ठिकाने बदल रहा था। उसने 27 सितंबर को 'पार्थ सारथी' के नाम से आगरा के होटल में चेक इन किया था। पुलिस ने उसकी पांच दिनों की हिरासत ली है और उसे संस्थान की तीन महिला सहयोगियों से आमना-सामना कराया जाएगा, जिन्होंने कथित तौर पर छात्रों को धमकाने और आपत्तिजनक मैसेज डिलीट करने में उसकी मदद की।

एक iPad और तीन मोबाइल फोन जब्त

गिरफ्तारी के दौरान, पुलिस ने एक iPad और तीन मोबाइल फोन जब्त किए, जिनमें से एक में संस्थान के CCTV कैमरों तक रिमोट एक्सेस था। उसके पास से संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद में "स्थायी राजदूत" और ब्रिक्स के लिए "विशेष दूत" होने के फर्जी विजिटिंग कार्ड भी बरामद हुए। इसके अलावा, दो पासपोर्ट भी मिले, जिनमें जन्म स्थान और माता-पिता के विवरण में विरोधाभास था। पुलिस ने बाबा की 8 करोड़ रुपये की संपत्ति फ्रीज कर दी है। जांचकर्ताओं ने यह भी पाया कि उसने अगस्त में FIR दर्ज होने के बाद 50 लाख रुपये से अधिक की राशि कथित तौर पर धोखाधड़ी वाले दस्तावेजों का उपयोग करके निकाल ली थी। ये आरोप सबसे पहले दिल्ली स्थित उसके निजी प्रबंधन संस्थान की छात्राओं ने लगाए थे।

ये भी पढ़ें: 'दुबई शेख' को बेचता था लड़कियां! Chaitanyananda की चैट में हैवानियत की हद, हर मैसेज में जिस्म की डिमांड

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+