'दुबई शेख' को बेचता था लड़कियां! Chaitanyananda की चैट में हैवानियत की हद, हर मैसेज में जिस्म की डिमांड
Chaitanyananda Saraswati: दिल्ली में एक 'बाबा' के रूप में छिपा बैठा दरिंदा हर दिन बेनकाब हो रहा है। एक मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के पूर्व प्रमुख स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती, जिसने एक 'धर्मगुरु' का चोला ओढ़ रखा था, उसका असली, घिनौना चेहरा पूरी तरह से सामने आ चुका है।
गिरफ्तारी के बाद उसके व्हाट्सएप चैट ने हर किसी को हैरान कर दिया है। ये चैट बताते हैं कि वह लगातार लड़कियों को गलत काम करने के लिए परेशान करता था, यहां तक कि एक महिला को कथित तौर पर 'दुबई शेख' (Dubai Sheikh) को बेचने की कोशिश भी कर रहा था।

दरअसल, इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट में स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती, जिसका नाम पहले स्वामी पार्थसारथी था, और उसकी महिला छात्राओं के बीच हुई कुछ बातचीत को उजागर किया गया है। चैतन्यानंद सरस्वती, शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट-रिसर्च (Sri Sharada Institute of Indian Management-Research) में निदेशक के पद पर था। इन चैट्स में उसकी हैवानियत और निरंकुश व्यवहार साफ झलकता है।
Chaitanyananda Saraswati की चैट में 'स्वीटेस्ट बेबी डॉल' से 'ड्यूटी' तक की बातें
लीक हुई एक चैट में आरोपी स्वामी एक छात्रा से पूछता है:
- Is your duty complete? (क्या तुम्हारी ड्यूटी पूरी हो गई?)
- जिस पर छात्रा जवाब देती है: I'm leaving for my shift, sir. (सर, मैं अपनी शिफ्ट के लिए निकल रही हूं।)
उसी दिन, उसने एक और मैसेज भेजा:
- Good evening, my sweetest baby doll daughter, (शुभ संध्या, मेरी सबसे प्यारी बेबी डॉल बेटी)
- जिस पर छात्रा ने जवाब दिया: It's noon here, sir. Happy afternoon. Have you eaten anything, sir? (सर, यहां दोपहर हो रही है। शुभ दोपहर। क्या आपने कुछ खाया है, सर?)
- जवाब में, चैतन्यानंद सरस्वती कहता है: Wow, yes, baby. (वाह, हां, बेबी।)
एंग्री क्यों हो बेबी? फिर करने लगा सवालों की बौछार
एक अन्य लीक हुई बातचीत में चैतन्यानंद सरस्वती के मैसेज जबरदस्ती और लापरवाही से भरे लगते हैं, जबकि उधर से कोई जवाब नहीं आता है:
- Sweety Baby Daughter Doll (स्वीटी बेबी डॉटर डॉल बेबी)
- Babyyyyy (बेबी)
- Baby (बेबी)
- where are you? (तुम कहां हो)
- Good morning, baby. (गुड मॉर्निंग बेबी)
- Where are you? (तुम कहां हो)
- Why are you angry with me?????? (तुम मुझसे नाराज क्यों हो)
- Babyyyyyyy (बेबी)
'मेरे साथ नहीं सोओगी'?- फिर पार की हैवानियत की हद
अगले सेट की लीक हुई बातचीत उसकी गंदी मानसिकता को दर्शाती है। जब छात्रा ने मैसेज किया कि वह सोने जा रही है और कल उसे कॉल करेगी, तो मोलेस्टर बाबा जवाब देता है:
- You will not sleep with me? (तुम मेरे साथ नहीं सोओगी?)
- छात्रा का जवाब आता है- Good night (शुभ रात्रि।
- फिर से पूछता है- तुम मेरे साथ नहीं सोओगी?
- बोलो
उसकी यह बार-बार दोहराई गई, ज़बरदस्ती वाली जिद उस भयानक दबाव को दिखाती है जो वह महिला पर डाल रहा था।
'दुबई शेख' को लड़की सप्लाई का घिनौना खेल
एक और बातचीत एक भयानक मोड़ लेती है, जिससे चैतन्यानंद सरस्वती के महिला तस्करी (trafficking) के प्रयासों का खुलासा होता है:
वह कहता है:
- Good morning, my baby doll (शुभ प्रभात, मेरी बेबी डॉल)
- जिस पर छात्रा जवाब देती है: Good evening sir, what are you doing? (शुभ संध्या सर, आप क्या कर रहे हैं?)
- वह जवाब में कहता है: Just doing some disco dancing (कुछ डिस्को डांस कर रहा हूं।
- Will you join? (क्या तुम शामिल होगी?)
इसके बाद बातचीत में अचानक बदलाव आता है, और कलंकित स्वामी कहता है:
- A Sheikh from Dubai is looking for a partner. (दुबई का एक शेख एक सेक्स पार्टनर की तलाश में है।
- Do you have any good friends? क्या तुम्हारे पास कोई अच्छी दोस्त है?)
- जब छात्रा ने जवाब दिया- No one (कोई नहीं)
- तो उसने और ज़ोर डाला: How is this possible? A classmate of yours, a junior? (यह कैसे संभव है? तुम्हारी कोई क्लासमेट, कोई जूनियर?)
पुलिस की जांच और ब्लैक मेलिंग का जाल
ये लीक हुई बातचीत स्वामी के मोबाइल फ़ोन की फोरेंसिक जांच (Forensic review) के बाद सामने आईं, जिसमें पुलिस को कई युवा महिलाओं के साथ हुए चैट मैसेज मिले। जांचकर्ताओं ने यह भी संकेत दिया है कि आरोपी इन चैट के दौरान प्रलोभन (inducements) देकर अपने शिकारों को धोखा देने और लुभाने की कोशिश कर रहा था।
इस बीच, उसके मोबाइल फ़ोन पर मिली कुछ तस्वीरों ने पुलिस की चिंताओं को और गहरा कर दिया है। उसने कई एयर होस्टेस (Airhostesses) के साथ अपनी तस्वीरें, साथ ही अपने शिकारों के डिस्प्ले पिक्चर्स (DPs) के स्क्रीनशॉट भी रखे थे।
अधिकारियों ने दावा किया है कि चैतन्यानंद सरस्वती EWS स्कॉलरशिप पर पोस्ट-ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट (PGDM) कोर्स कर रही छात्राओं को व्यवस्थित तरीके से ब्लैकमेल करता था। कुल 32 महिला छात्राओं में से 17 ने उस पर अभद्र भाषा, अश्लील व्हाट्सएप और टेक्स्ट मैसेज साथ ही अवांछित शारीरिक संपर्क के आरोप लगाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications