Delhi Assembly Elections 2020: केजरीवाल के खिलाफ खड़े सुनील यादव का दावा, अपनी ही सीट हार जाएंगे अरविंद

Recommended Video

    Exit Poll | Delhi Election 2020- Sunil Yadav का ऐलान- Arvind Kejriwal की हार तय |वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। दिल्ली में मतदान समाप्त होने के बाद शनिवार शाम को ही एग्जिट पोल्स के नतीजों का ऐलान कर दिया गया है, लगभग हर एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी के ही सिर पर दिल्ली का ताज सजने की बात कही गई है लेकिन भाजपा इसे मानने को तैयार नहीं है,नई दिल्ली विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार सुनील यादव ने दावा किया कि दिल्ली में भाजपा की ही जीत निश्चित है और आप पार्टी की जीत का तो सवाल ही पैदा नहीं होता है, यहां तो सीएम अरविंद केजरीवाल खुद अपनी ही सीट हार जाएंगे।

    'अपनी ही सीट हार जाएंगे अरविंद'

    उन्होंने ट्वीट किया 'श्री नरेंद्र मोदी जी,श्री अमित शाह जी,श्री जेपी नड्डा जी एवं संगठन ने मुझपर भरोसा किया इसके लिए उनका आभार।केजरीवाल जी अपना चुनाव हारेंगे व नई दिल्ली में भाजपा की जीत निश्चित है। अगर यह नहीं हो पाया तो मैं कभी चुनाव नहीं लड़ूंगा व जीवनभर केवल संगठन का ही काम करूंगा। भारत माता की जय।'

    लगभग सभी एग्जिट पोल में आप की भारी जीत

    लगभग सभी एग्जिट पोल में आप की भारी जीत

    दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आए तकरीबन सभी चुनाव बाद सर्वेक्षणों (एग्जिट पोल) में मुख्यमंत्री केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) की बड़ी जीत का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। कुछ सर्वेक्षणों में संकेत दिया गया है कि पार्टी 2015 का रिकॉर्ड दोहरा सकती है जब इसने 70 विधानसभा सीटों में से 67 पर जीत का परचम फहराया था।

    बीजेपी ने एग्जिट पोल के आंकड़ों को खारिज किया

    बीजेपी ने एग्जिट पोल के आंकड़ों को खारिज किया

    वैस एक तरफ तमाम एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी के हौसले बुलंद हैं तो दूसरी तरफ दिल्ली भाजपा के मुखिया मनोज तिवारी ने एग्जिट पोल के आंकड़ों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने दावा किया है कि तमाम एग्जिट पोल के आंकड़े गलत साबित होंगे। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी, मनोज तिवारी ने ट्वीट करके लिखा कि ये सभी एग्जिट पोल होंगे फेल, मेरी ये ट्वीट संभाल के रखिएगा। भाजपा दिल्ली में 48 सीट लेककर सरकार बनाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+