वोट डालकर निकलीं स्वरा भास्कर ने कहा ये रही एक और 'Ungli' फोटो
नई दिल्ली। बॉलीवुड ऐक्ट्रेस स्वरा भास्कर को उनकी बेबाक टिप्पणियों के लिए जाना जाता है। स्वरा हर राजनीतिक और सामाजिक मुद्दे पर खुलकर अपने विचार रखती हैं। हाल के दिनों में नागरिकता संशोधन कानून पर काफी बवाल मचा हुआ है और इस मुद्दे पर भी स्वरा ने अपने विचार सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। लेकिन दिल्ली विधानसभा के लिए जारी मतदान के दौरान वोट डालने के बाद स्वरा भास्कर ने स्याही वाली उंगुली दिखाते हुए फोटो पोस्ट किया। फोटो का जो कैप्शन था उसे लेकर स्वरा ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। दरअसल स्वरा ने फोटो डालते हुए लिखा इस साल एक और 'उंगुली'। आपको बता दें कि मुंबई चुनाव के दौरान एक वोटर्स ने स्वरा पर उंगुली को लेकर भद्दा कमेंट किया था। उसने उंगुली की फोटो डालकर स्वरा को कहा था कि 'उंगुली का सही इस्तेमाल'। गौरतलब है कि साल 2018 में आई फिल्म वीर दी वेडिंग में स्वरा भास्कर ने एक मास्टरबेशन सीन किया था जिसके लिए उन्हें काफी ट्रोल किया गया।

क्या ट्वीट किया स्वरा भास्कर ने
वोट देने के बाद स्वरा ने उंगुली पर स्याही लगी फोटो ट्वीटर पर पोस्ट किया। स्वरा ने फोटो पेस्ट करते हुए कैप्शन लिखा- 'मैंने अपना कर्तव्य निभा दिया। क्या आपने अभी तक निभाया? स्वरा ने लिखा आपको एक साल देने में मदद करने के लिए एक और उंगुली फोटो।
पोस्ट करते ही आने लगे कमेंट्स
स्वरा भास्कर ने जैसे ही ये फोटो ट्वीट किया कमेंट करने वालों की बाढ सी आ गई। एक यूजर ने लिखा- मोहतरमा कागज दिखाएं बिना मताधिकार का प्रयोग किया या कागज दिखाकर। मजेस्टिक राइटर नामक एक ट्वीटर यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा ' बटन गुस्से से दबाया या नहीं?' आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव प्रचार में बीजेपी के लिए प्रचार करने के दौरान गृह मंत्रभ् अमित शाह ने कहा था कि चुनाव में बटन इतना तेज दबाना कि उसकी आवाज शाहीन बाग तक सुनाई दे।

सीएए का जमकर विरोध कर रही हैं स्वरा भास्कर
पिछले दिनों से नागरिकता संशोधन कानून का देश के विभिन्न हिस्सों में विरोध किया जा रहा है। इसी कानून के विरोध में दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्रों ने भी विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान छात्रों की पुलिस से काफी झड़प भी हुई। स्वरा इस मामले में जामिया स्टूडेंट्स के सपॉर्ट में आ गई हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर विरोध प्रदर्शन की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'यह कश्मीर या असम नहीं है। यह दिल्ली है। हमारे लोकतंत्र का तमाशा बना दिया गया है। ये पुलिसकर्मियों की फौज आतंकवादियों, देशविरोधियों या पाकिस्तानी सेना से नहीं बल्कि स्टूडेंट्स से लड़ रही है, उन पर आंसू गैस छोड़ रही है, पत्थरबाजी कर रही है और उनपर बल प्रयोग कर रही है। कुछ ट्रेंडी हैशटैग्स लगा रही हूं ताकि अंधभक्तों को अच्छा लगे कि कैसे हमारे लोकतंत्र को कुचला जा रहा है। विरोध अभी भी जारी है।'

स्वरा भास्कर के बारे में
स्वरा भास्कर के पिता चित्रपु उदय भास्कर हैं जो कि भारतीय नौसेना में अधिकारी पद से रिटायर हो चुके हैं, जबकि उनकी मां इरा भास्कर जेएनयू में प्रोफेसर हैं। पोलिंग बूथ पर इस दौरान वो अपने मम्मी पापा के साथ पहुंचीं।












Click it and Unblock the Notifications