Delhi Election: अजमेरी गेट पर गाड़ी से 1 करोड़ कैश बरामद, आयकर विभाग ने जांच शुरू की

Recommended Video

    Delhi Election 2020 से पहले Delhi Police को मिली सफलता, एक Car से 1 Crore Cash बरामद |Oneindia Hindi

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के अजमेरी गेट में पुलिस ने एक गाड़ी से 1 करोड़ रुपये कैश बरामद किया है। आयकर विभाग के अधिकारियों ने मामले में जांच शुरू कर दी है। गाड़ी के ड्राइवर आजाद सिंह, मालिक आदित्य अग्रवाल और तपन जैन से पूछताछ की जा रही है। इतनी बड़ी रकम ऐसे समय में जब्त हुई है, जब राजधानी में विधानसभा चुनाव को बेहद कम समय बचा है।

    बीएमडब्ल्यू कार से ये पैसे जब्त किए

    बीएमडब्ल्यू कार से ये पैसे जब्त किए

    जानकारी के मुताबिक कमला मार्केट थाना पुलिस ने मंगलवार रात अजमेरी गेट के पास वाहनों की चेकिंग के दौरान बीएमडब्ल्यू कार से ये पैसे जब्त किए। इसकी सूचना पुलिस ने आयकर विभाग के अधिकारियों को दे दी। अब इस रकम के बारे में जानने की कोशिश की जा रही है, कि इसे कहां से लाया गया था। प्राथमिक जांच में ये बात सामने आई थी कि ये रकम चांदनी चौक से लेकर आगरा ले जाई जा रही थी। आयकर विभाग और पुलिस अधिकारी इस मामले की विस्तृत जांच करने में जुटे हुए हैं। हालांकि कमला मार्केट थाना पुलिस ने अभी इसमें कोई मामला दर्ज नहीं किया है।

    नोट 2000 व 500 के थे

    बताया जा रहा है कि कार में पीछे की सीट पर एक बैग रखा हुआ था। जिसमें एक करोड़ रुपये मिले। सभी नोट 2000 व 500 के थे। पुलिसकर्मियों ने तुरंत इसकी सूचना थानाध्यक्ष को दी। छानबीन से पता चला कि कार परिवहन विभाग कार्यालय, आगरा से एजी शेयर्स सिक्योरिटी नाम से पंजीकृत है।

    पहले 49 लाख हुए बरामद

    पहले 49 लाख हुए बरामद

    इससे पहले 13 जनवरी को निगरानी दल ने अर्जुन नगर में बड़ी नकदी बरामद की थी। यहां एक व्यापारी से 49 लाख रुपये से अधिक जब्त किए गए थे। चुनाव निगरानी दल ने कृष्णा नगर निर्वाचन क्षेत्र में पड़ने वाले क्षेत्र में नियमित निरीक्षण के दौरान ये पैसे जब्त किए थे। इस मामले में व्यापारी ने दावा किया था कि वह किसी व्यवसायिक उद्देश्य के लिए ये पैसे ले जा रहा था।

    8 फरवरी को मतदान

    8 फरवरी को मतदान

    बता दें दिल्ली में 8 फरवरी को मतदान होगा जबकि नतीजे 11 फरवरी को घोषित होंगे। इस बार AAP ने अपने काम के दम पर जनता से वोट मांगा है। इससे पहले 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 67 सीटें हासिल की थीं। जबकि भाजपा को महज 3 सीटें ही मिली थीं और कांग्रेस के हाथ एक भी सिट नहीं आई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+