दिल्ली चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने AAP कार्यकर्ता को मारा थप्पड़

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर आज वोटिंग हो रही है। दिल्ली में हो रहे मतदान को लेकर चुनाव आयोग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। इस बीच खबर आ रही है कि चांदनी चौक से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता को थप्पड़ जड़ दिया। आप कार्यकर्ता का नाम धर्मेश बताया जा रहा है। बता दें कि अलका लांबा पिछले साल ही आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में वापस आई थीं।

delhi assembly elections 2020: congress leader alka lamba slapped AAP worker

वहीं, आप कार्यकर्ता ने आरोप लगाया कि अलका लांबा सिंबल लेकर पोलिंग बूथ पर घुस रही थीं, बूथ कैप्टरिंग की तैयारी कर रही थीं। युवक ने आरोप लगाया कि पुलिस कुछ नहीं कर रही है और मूकदर्शक बनी हुई है। आप कार्यकर्ता ने कहा कि वह अलका लांबा का सिंबल लेकर पोलिंग बूथ पर आने का विरोध कर रहा था। वहीं, कार्यकर्ता के साथ हुई इस बदसलूकी पर आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि पार्टी चुनाव आयोग से इसकी शिकायत करेगी।

delhi assembly elections 2020: congress leader alka lamba slapped AAP worker

पिछले साल, आम आदमी पार्टी से बगावत कर अलका लांबा ने दोबारा कांग्रेस का दामन थाम लिया था। कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में अलका लांबा को चांदनी चौक से टिकट दिया है। अलका पिछले चुनाव में भी इसी सीट से जीत दर्ज कर विधानसभा पहुंची थीं।

दिल्ली की सभी 70 सीटों पर आज मतदान हो रहा है, जबकि चुनाव के नतीजे 11 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। साल 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को बड़ी जीत मिली थी। आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर ऐतिहासिक जीत हासिल की थी, जबकि भाजपा को केवल तीन सीटें हीं मिली थीं। वहीं, पिछले चुनाव में कांग्रेस का खाता नहीं खुला था। पार्टी के कुल 63 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+