दिल्ली चुनाव: सीएम अरविंद केजरीवाल ने परिवार के साथ डाला वोट, महिलाओं से की ये अपील
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर आज वोटिंग हो रही है। दिल्ली में हो रहे मतदान को लेकर चुनाव आयोग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। वहीं, वोटिंग को लेकर मतदाताओं में सुबह से ही उत्साह देखने को मिल रहा है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने माता-पिता से पैर छूकर आशीर्वाद लिया और फिर परिवार के साथ सिविल लाइन्स स्थित पोलिंग बूथ पर जाकर मतदान किया।

अरविंद केजरीवाल ने अपने परिवार के साथ वोट डालने के बाद सभी से अधिक से अधिक संख्या में वोट करने की अपील की। सीएम केजरीवाल ने कहा, 'मैं सभी से, विशेषकर महिलाओं से आज वोट डालने की अपील करता हूं। मुझे उम्मीद है कि दिल्ली के लोग किए गए काम के आधार पर मतदान करेंगे। मुझे उम्मीद है कि आम आदमी पार्टी तीसरी बार सत्ता में वापस आएगी।'
बता दें कि नई दिल्ली विधानसभा सीट पर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बीजेपी ने सुनील यादव को मैदान में उतारा है। जबकि कांग्रेस ने इस सीट से रोमेश सभरवाल को टिकट दिया है। डिप्टी सीएम और पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने भी अपनी पत्नी सीमा सिसोदिया के साथ पांडव नगर के एमसीडी स्कूल स्थित पोलिंग बूथ पर मतदान किया।
Delhi CM Arvind Kejriwal: I appeal to all, specially to the women, to cast their votes today. I am hopeful that people of Delhi will vote on the basis of the work done. I am hopeful that Aam Aadmi Party will come back to power for the third time. #DelhiElections2020 https://t.co/5MfBUVng91 pic.twitter.com/zPSZdgHpsm
— ANI (@ANI) February 8, 2020
इसके पहले, आज राजेंद्र नगर से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राघव चड्ढा ने मतदान किया। इस सीट पर उनका मुकाबला कांग्रेस के रॉकी तुसीद और भाजपा के आर.पी सिंह से है। वहीं, चांदनी चौक से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने कहा कि दिल्ली अब बदलाव चाहती है, दिल्ली के लोग शीला दीक्षित वाली दिल्ली को याद कर रहे हैं, जिसकी पहचान बनी थी फ्लाईओवर वाली दिल्ली, मेट्रो वाली दिल्ली, हरी भरी दिल्ली, खुशहाल दिल्ली। अलका लांबा ने कहा कि उन्हें उम्मीद है लोग बदलाव के लिए वोट करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications