दिल्ली चुनाव: भाजपा ने घोषित की चुनाव समिति, ये चेहरे हैं कमेटी का हिस्सा

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए तारीख के ऐलान के बाद भारतीय जनता पार्टी ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली चुनाव के मद्देनजर इलेक्शन कमेटी की घोषणा कर दी है। इसमें कुल 15 लोगों के नाम हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी का नाम है। सातों सांसदों के अलावा इसमें राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन का नाम भी शामिल है।

delhi assembly elections 2020- bjp election committee announced

वहीं, इस लिस्ट में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत गौतम, राज्यसभा सांसद विजय गोयल का नाम भी शामिल है। इसके पहले, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी नेता डॉ. हर्षवर्धन ने आज दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर त्रिनगर में एक संगठनात्मक बैठक की, जिसमें पार्टी के कई नेता शामिल हुए थे। दिल्ली में भाजपा लंबे अरसे से सत्ता से दूर रही है और इस चुनाव में भी आम आदमी पार्टी से उनको कड़ी टक्कर मिलती दिखाई दे रही है।

वहीं, सूत्रों के हवाले से खबर है कि बीजेपी दिल्ली में मुख्यमंत्री के उम्मीदवार का ऐलान नहीं करेगी। साथ ही पार्टी चुनावी घोषणा पत्र में पार्टी कई लुभावने वादे कर सकती है। पार्टी के उम्मीदवारों को लेकर सूत्रों का कहना है कि 14 जनवरी के आसपास बीजेपी प्रत्याशियों के नामों वाली पहली लिस्ट जारी कर सकती है। बता दें कि 70 विधानसभा वाली दिल्ली में साल 2015 में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर कब्जा जमाया था, जबकि भाजपा के खाते में महज 3 सीटें गईं थी, वहीं, कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आगामी 14 जनवरी को अधिसूचना जारी की जाएगी। प्रत्याशियों के लिए नामांकन करने की आखिरी तारीख 21 जनवरी है। 22 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 24 जनवरी तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं। दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में 8 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। इसके बाद 11 फरवरी को चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+