दिल्ली चुनाव के लिए BJP की CEC की बैठक, पीएम मोदी-शाह शामिल

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक चल रही है। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा समेत पार्टी के आला नेता पहुंचे हैं। माना जा रहा है कि इस बैठक में दिल्ली विधान सभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का एलान किया जा सकता है। पार्टी की बैठक में तमाम चेहरों पर चर्चा चल रही है जिन्हें इस चुनाव में मैदान में उतारा जा सकता है। माना जा रहा है कि बैठक के बाद उम्मीदवारों के नाम की जानकारी सार्वजनिक की जा सकती है।

pm

गौरतलब है कि दिल्ली चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए पहले ही उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। आम आदमी पार्टी ने 15 मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं दिया है। जिसके बाद यह खबर सामने आई थी कि आम आदमी पार्टी के 8 विधायक भारतीय जनता पार्टी के संपर्क में हैं। हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। दिल्ली में चुनाव की तारीखों का एलान किया जा चुका है। प्रदेश में 8 फरवरी को मतदान होगा, जबकि 11 फरवरी को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

बता दें कि आम आदमी पार्टी ने इस बार चुनाव में 24 नए उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। आम आदमी पार्टी के विधायक एनडी शर्मा ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा के बाद नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया। एनडी शर्मा ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाया कि पार्टी ने टिकट बेचे हैं। उन्होंने यह आरोप कांग्रेस नेता और पूर्व एमएलए राम सिंह 'नेताजी' के आप में शामिल होने के बाद लगाया है। वहीं, जिन 15 विधायकों को टिकट नहीं दिया गया है, उनमें पहला नाम पंकज पुष्कर का है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+