बेटे पुलकित ने पहली बार डाला वोट, केजरीवाल को हैट्रिक की पूरी उम्मीद

नई दिल्‍ली। राजधानी दिल्‍ली में आज विधानसभा के लिए वोटिंग की जा रही है। आम आदमी पार्टी के संस्‍थापक और दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी परिवार के साथ वोट डाला। वोट डालने के बाद केजरीवाल ने कहा कि वो अपने तीसरे कार्यकाल को लेकर अशान्वित हैं। केजरीवाल तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। अगर वह फिर से चुने जाते हैं, तो यह उनके लिए सीट से और साथ ही मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल के लिए एक हैट्रिक होगी। आपको बता दें कि केजरीवाल ने कड़ी सुरक्षा के बीच सिविल लाइंस इलाके में राजपुरा ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी में अपना वोट डाला। उनके साथ उनके माता-पिता, पत्नी और बेटा थे।

केजरीवाल के बेटे ने पहली बार मताधिकार का प्रयोग किया

केजरीवाल के बेटे ने पहली बार मताधिकार का प्रयोग किया

केजरीवाल के बेटे पुलकित ने इस चुनाव में पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसका जिक्र उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करके किया। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा, ''मैंने मेरे परिवार के साथ वोट दिया, जिसमें मेरा पहली बार का मतदाता बेटा भी शामिल है। सभी युवा मतदाताओं से मतदान करने का आग्रह करें। आपकी भागीदारी लोकतंत्र को मजबूत करती है।'' हालांकि केजरीवाल की बेटी, जो चुनाव प्रचार के दौरान आम आदमी पार्टी के लिए प्रचार करते दिखाई देती थीं, परिवार के साथ नहीं नजर आईं।

केजरीवाल ने महिलाओं से की वोट डालने जाने की अपील

बताते चले कि शनिवार को मतदान शुरू होने से ठीक पहले अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ''वोट डालने ज़रूर जाइये, सभी महिलाओं से ख़ास अपील- जैसे आप घर की ज़िम्मेदारी उठाती हैं, वैसे ही मुल्क और दिल्ली की ज़िम्मेदारी भी आपके कंधों पर है। आप सभी महिलायें वोट डालने ज़रूर जायें और अपने घर के पुरुषों को भी ले जायें। पुरुषों से चर्चा जरूर करें कि किसे वोट देना सही रहेगा।''

पिता के फिर से सीएम बनने वाले सवाल पर बेटे पुलकित ने दिया ये जवाब

पिता के फिर से सीएम बनने वाले सवाल पर बेटे पुलकित ने दिया ये जवाब

वोट डालने के बाद पुलकित ने कहा कि पहली बार वोट डालकर उन्हें अच्छा लग रहा है। उनसे जब यह पूछा गया कि क्या उनके पिता फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे तो उस पर पुलकित ने कहा कि जिसे भी लोग चुनेंगे वह दिल्ली का मुख्यमंत्री बनेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+