VIDEO: AAP कार्यकर्ता ने अलका को ऐसा क्या कहा, जिससे थप्पड़ तक पहुंची बात

नई दिल्‍ली। राजधानी दिल्‍ली में शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इस बीच, एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, आम आदमी पार्टी की नेता रहीं अलका लांबा ने AAP के एक कार्यकर्ता पर थप्पड़ चला दिया। आरोप लगाया जा रहा है कि अलका लांबा पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता ने अभद्र टिप्पणी की थी। अलका लांबा ने बाद में मीडिया से बातचीत में बताया कि जब वो मजनूं का टीला स्थित एक पोलिंग बूथ पर पहुंची थी। उन्होंने कहा, 'इसी दौरान वहां खड़े उस शख्स ने मुझे बहुत गंदी गाली दी। मैं बता भी नहीं सकती। वीडियो देखने के लिए सबसे आखिरी की स्‍लाइड पर जाएं

Recommended Video

    Delhi Election: Congress Candidate Alka Lamba ने AAP Worker को जड़ा थप्पड़ | वनइंडिया हिंदी
    जब बेटे को लेकर किया कमेंट तो आपा खो बैठीं अलका लांबा

    जब बेटे को लेकर किया कमेंट तो आपा खो बैठीं अलका लांबा

    अलका लांबा ने कहा कि आप कार्यकर्ता ने मेरे बेटे के बारे में आपत्तिजनक बयान दिया था। अलका ने कहा कि बेटे पर अभद्र बयानबाजी ने उनके धैर्य को खो दिया और वो थप्पड़ चला बैठीं। हालांकि कार्यकर्ता पीछे हट गया और बच गया। अलका का कहना है कि वो कार्यकर्ता के खिलाफ लिखित शिकायत देंगी। उन्‍होंने कहा जहां आधी आबादी महिलाओं के हक के लिए लड़ाई कर रही है, वहीं आम आदमी पार्टी अपने कार्यकर्ताओं से ऐसा काम करा रही है। कार्यकर्ता की पहचान धर्मेश के तौर पर की गई है। वहीं, AAP नेता संजय सिंह ने कहा कि वे इस मामले की शिकायत चुनाव आयोग से करेंगे।

    कुमार विश्‍वास ने भी किया अलका लांबा का समर्थन

    घटना के बाद कवि कुमार विश्वास ने अलका के समर्थन में ट्वीट कर लिखा कि अपनी पूर्व साथी और विधायक पर अश्लील टिप्पणी करके व उसके बेटे के बारे में निहायत ग़लीज़ बात कहकर आत्ममुग्ध बौने के पालित चिंटू ने अपने आका की ही औक़ात दिखाई है ! अलका लांबा योद्धा है ! उसकी विजय उसका स्वाभिमान है !

    चांदनी चौक से चुनावी मैदान में हैं अलका लांबा

    अलका लांबा इस बार कांग्रेस के टिकट पर चांदनी चौक विधानसभा से चुनाव मैदान में हैं। उनका मुकाबला बीजेपी के सुमन कुमार गुप्‍ता और AAP के पीएस साहनी से है। आपको बता दें कि दिल्ली में आज विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। राज्य की जनता आज दिल्ली में 672 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेगी। दिल्ली में कुल 1.47 करोड़ मतदाता है। इन कुल मतदाता में से पुरुषों की संख्या 81.05 लाख है, वहीं महिला वोटरों की संख्या 66.80 लाख है। वहीं पहली बार वोट डालने वालों की संख्या 2.32 लाख है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+