दिल्ली में वोटिंग खत्म होने से पहले ही केजरीवाल को दी शुभकामनाएं, बोले काम बोलता है

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। प्रदेश में अभी भी वोटिंग जारी है, लेकिन वोटिंग खत्म होने से पहले ही समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अरविंद केजरीवाल को बधाई दे डाली है। अखिलेश यादव ने ट्वीट करके अरविंद केजरीवाल के साथ की एक तस्वीर को साझा किया है और लिखा है कि दिल्ली के अभूतपूर्व कल्याण और विकास की निरंतरता की शुभकामनाएं, साथ ही उन्होंने लिखा है कि काम बोलता है।

हमे एक मौका मिलना चाहिए

हमे एक मौका मिलना चाहिए

इससे पहले वोट डालने के बाद भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने जो भी वादा किया था उसे पूरा करने में विफल रहे हैं। भाजपा पिछले 20 साल से सत्ता में नहीं है और उसे काम करने का एक मौका मिलना चाहिए क्योंकि हम सच में दिल्ली के लिए काम करना चाहते हैं। बता दें कि आज दिल्ली की सभी 70 सीटों पर चुनाव हो रहा है। कड़ी सुरक्षा के बीच आज सुबह 8 बजे से लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। शाम 6 बजे तक लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। ऐसे में हर किसी की नजर आज के मतदान पर टिकी है।

केजरीवाल ने ट्वीट कर कही ये बात

केजरीवाल ने ट्वीट कर कही ये बात

वहीं केजरीवाल ने इन सबके बीच शनिवार को ट्वीट किया है। उन्‍होंने इस ट्वीट में लिखा है, 'जब से मैंने एक टीवी चैनल पे हनुमान चालीसा पढ़ा है, भाजपा वाले लगातार मेरा मजाक उड़ा रहे हैं। कल मैं हनुमान मंदिर गया।आज भाजपा नेता कह रहे हैं कि मेरे जाने से मंदिर अशुद्ध हो गया। ये कैसी राजनीति है? भगवान तो सभी के हैं। भगवान सभी को आशीर्वाद दें, भाजपा वालों को भी।' अंत में उन्‍होंने लिखा, 'सबका भला हो।' सीएम केजरीवाल शुक्रवार को वोटिंग से पहले हनुमान मंदिर गए थे और यहां पर उन्‍होंने प्रार्थना की। मनोज तिवारी ने शनिवार को वोट डालने के बाद जब मीडिया से बात की तो उन्‍होंने केजरीवाल के मंदिर जाने को लेकर बयान दिया था। मनोज तिवारी ने कहा था, 'वह पूजा करने गए थे या हनुमानजी को अशुद्ध करने गए थे?' उन्‍होंने आगे कहा, 'एक हाथ से जूता उतारकर, उसी हाथ से माला लेकर, क्‍या कर दिया? जब नकली भक्‍त आते हैं तो यही होता है। मैंने पंडितजी को बताया, बहुत बार हनुमान जी को धोए।'

कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग

कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग

दिल्ली में भाजपा, आप और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। पिछले विधानसभा चुनाव की बात करें तो आम आदमी पार्टी ने 70 सीटों में से 67 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि भाजपा के खाते में सिर्फ 3 सीटें आई थीं। वहीं कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी। बता दें कि दिल्ली में कुल 1.4 करोड़ लोग वोट डालने के लिए अर्ह हैं। प्रदेश में कुल 1,47,86,382 वोटर हैं, जिसमे 81,05,236 पुरुष वोटर हैं, वहीं 66,80,277 महिला वोटर हैं। वहीं 869 थर्ड जेंडर के वोटर हैं। कुल 13571 पोलिंग बूथ 2688 जगहों पर बनाए गए हैं। जिसमे से 3141 संवेदनशील पोलिंग बूथ हैं 144 पोलिंग बूथ ज्यादा संवेदनशील हैं। 2,04,830 वोटर्स की उम्र 80 वर्ष से अधिक है, जबकि 147 वोटर्स की उम्र 100 वर्ष से अधिक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+