दिल्ली की ये 10 सीटें बदल सकती हैं सारा 'गेम', AAP के लिए बढ़ी 'टेंशन'
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अंतिम दौर में पहुंच चुका है। प्रमुख राजनीतिक दल प्रचार के अंतिम दिनों में कोई कसर बाकी नहीं रखना चाहते हैं। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी फिर से सत्ता में वापसी के दावे कर रही है। पिछले चुनाव में 70 में से 67 जीतने वाली आम आदमी पार्टी का दावा है कि वह फिर सरकार बनाएगी। जबकि बीजेपी भी सत्ता में वापसी के लिए प्रचार में पूरी ताकत झोंक रही है। दूसरी तरफ, कांग्रेस की तरफ से भी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने प्रचार की कमान संभाल ली है। वहीं, पिछले चुनावों पर नजर डालें तो 10 सीटें ऐसी हैं जहां हार-जीत का अंतर बहुत कम रहा है और यहां पर थोड़ा सा वोट स्विंग आप को टेंशन में डाल सकता है।
Recommended Video

9 सीटों पर हार-जीत का अंतर 10 हजार से कम
दिल्ली की इन 10 सीटों में से 10 पर हार-जीत का अंतर 10 हजार से कम और एक सीट पर हार-जीत का अंतर 10 हजार से ज्यादा रहा है। पिछले चुनाव में इनमें से 8 सीटों पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की थी जबकि 2 सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। इन सीटों पर हार-जीत के अंतर की बात करें तो नजफगढ़ से आप उम्मीदवार कैलाश गहलोत को 1555 वोटों से जीत मिली थी। वहीं, कृष्णा नगर सीट पर एसके बग्गा को 2622 वोट से जीत मिली थी। वहीं, शकूर बस्ती में आप के उम्मीदवार सत्येंद्र जैन को 3588 वोटों से जीत मिली थी।

8 सीटों पर AAP को मिली थी जीत
लक्ष्मी नगर सीट से AAP के नितिन त्यागी 5122 वोटों से जीते थे। जबकि रोहिणी से बीजेपी उम्मीदवार विजेंद्र गुप्ता को 5660 से जीत मिली थी। इसके अलावा मुस्तफाबाद सीट से बीजेपी के जगदीश प्रधान को 6083 वोटों से जीत मिली थी। गांधी नगर सीट से आप उम्मीदवार ने 7594 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी। रोहतास नगर से आप उम्मीदवार सरिता सिंह ने 8630 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी।

BJP के खाते में गई थी 2 सीट
वहीं, घोंडा विधानसभा सीट से श्रीदत्त शर्मा ने 8617 वोटों से जीत हासिल की थी। इसके अलावा राजौरी गार्डन सीट से जनरैल सिंह ने 10,223 वोटों से जीत दर्ज की थी। आम आदमी पार्टी के लिहाज से 8 सीटों पर वोट स्विंग उनकी परेशानी बढ़ा सकता है जबकि 2 सीटों पर बीजेपी की स्थिति भी ऐसी ही है। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर 8 फरवरी को एक साथ मतदान होगा और इसके नतीजे 11 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

8 फरवरी को है मतदान
बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को केवल 3 सीटों पर जीत मिल सकी थी जबकि कांग्रेस पार्टी एक भी सीट पर जीत दर्ज नहीं कर पाई थी। आम आदमी पार्टी ने 70 में से 67 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी और अरविंद केजरीवाल दूसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बने थे। बीजेपी ने अभी तक कोई भी मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित नहीं किया है जबकि कांग्रेस ने भी मुख्यमंत्री पद के लिए किसी उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया।












Click it and Unblock the Notifications