Delhi Election 2020: कुमार विश्वास ने साधा AAP पर निशाना, कहा- चादर लगी फटने तो.....
नई

कुमार विश्वास ने क्या कहा?
कुमार विश्वास ने ट्वीट कर कहा, 'जिस अमानती गुंडे और उसके जोड़ीदार शरजिल इमाम से शुरू करवाया था उन्हें ही भेज कर उठवा दो, कह किस से रहे हो? खुद का दांव जब खुद पर उल्टा पड़ने लगा तो ये बयानबाजी? चादर लगी फटने तो प्रसाद लगा बंटने।' बता दें कुमार विश्वास लगातार आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते रहते हैं। इससे पहले उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर शाहीन बाग में प्रदर्शन करवाने का आरोप लगाया था।

आम आदमी पार्टी पर लगाया आरोप
उन्होंने कहा था, 'अपने अमानती-गुंडे को भेजकर बिठाओ तुम और उठाएं दूसरे? तुम्हारा निर्वीर्य नायब शाहीन बाग के साथ खड़ा हूं, तुम कह रहे हो हटाओ। "अपनी हर गैर-मुनासिब सी जहालत के लिए,बारहा तू जो ये बातों के सिफर तानता है, छल-फरेबों में ढके सच के मसीहा मेरे, हमसे बेहतर तो तुझे, तू भी नहीं जानता है।"' बता दें कि दिल्ली में 8 फरवरी को मतदान होगा। जबकि नतीजे 11 फरवरी को घोषित होंगे।

शाहीन बाग में प्रदर्शन से मुख्य सड़क ब्लॉक
वहीं अगर शाहीन बाग की बात करें तो यहां 15 दिसंबर से प्रदर्शन जारी हैं। प्रदर्शनकारियों ने यहां एक मुख्य सड़क को तभी से ब्लॉक किया हुआ है। जिसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शाहीन बाग प्रदर्शन के कारण यहां आसपास स्थित दुकानें और फैक्ट्रियां भी ठप पड़ी हैं। ये लोग नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रही महिलाओं की मांग है कि सीएए को वापस लिया जाए।












Click it and Unblock the Notifications