टाइटलर के खिलाफ हो कार्रवाई : दिल्ली विधानसभा
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा ने मंगलवार को वर्ष 1984 में राष्ट्रीय राजधानी में हुए सिख दंगों में सिखों की हत्या की निंदा की और विधानसभा में एक प्रस्ताव पारित किया। इस प्रस्ताव के साथ ही दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार से कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर के खिलाफ दंगे के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए कहा है।

इस दौरान दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार के मुखिया अरविद केजरीवाल ने कहा कि वह जनसंहार में जीवित बचे लोगों को कानूनी सहायता मुहैया कराएंगे।
प्रस्ताव में कहा गया है, "यह सदन केंद्र सरकार से आग्रह करता है कि वह कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर के खिलाफ सीबीआई को दिए बयान में अभिषेक वर्मा द्वारा किए गए खुलासे पर तुरंत संज्ञान ले। बयान में कहा गया है कि टाइटलर ने गवाहों को प्रभावित किया और हवाला के जरिए रकम चुकाई। प्रस्ताव में कहा गया है कि सदन भारतीय दंड संहिता के तहत उनके (टाइटलर) खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की अपील करता है।"
प्रस्ताव में लिखा है, "यह सदन नवंबर 1984 में राष्ट्रीय राजधानी में सिखों के जनसंहार की कड़ी निंदा करता है और बिना किसी गलती के अपनी जान खोने वाले निर्दोष लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता है।"
इस प्रस्ताव को आप नेता जरनैल सिंह ने विधानसभा में पेश किया। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद भड़के इस दंगे के एक वाकये को सदन में याद करते हुए जरनैल सिंह रो पड़े।
जरनैल सिंह पूर्व पत्रकार हैं और सिख समुदाय से उनका ताल्लुक है। उन्होंने कहा कि असली आरोपियों पर अभी मामला दर्ज किया जाना है।
टाइटलर को दंगे के मामले में एक अदालत ने बरी कर दिया था। उनके ऊपर गवाहों को प्रभावित करने और मनीलाउंड्रिंग के आरोप का मामला चल रहा था। दिल्ली में हुए इन दंगों में 2,700 सिखों की मौत हो गई थी।
जरनैल सिंह के मत का समर्थन करते हुए केजरीवाल ने कहा कि इस मामले में आरोपी पर मामला दर्ज किया जाना चाहिए, ताकि भारत के अन्य हिस्सों में दंगा न हो।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
-
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान












Click it and Unblock the Notifications