दिल्ली में जारी है सर्दी का सितम, शीतलहर ने किया परेशान, AQI पहुंचा 316
नई दिल्ली, 21 दिसंबर। मंगलवार को भी दिल्ली की हवा की क्वालिटी काफी खराब है तो वहीं यहां सर्दी भी चरम स्तर पर है। राजधानी का AQI आज 316 है, जो कि बहुत ही खराब श्रेणी में आता है। बढ़ती सर्दी और प्रदूषण की चपेट के बीच दिल्ली इस वक्त ठंड से ठिठुर रही है। सोमवार को दिल्ली में अब तक की सबसे ठंडी सुबह थी, यहां के लोधीरोड में न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था तो वहीं दिल्ली के सफदरजंग इलाके में आज सुबह 8:30 बजे न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज़ किया गया। आज की सुबह भी घने कोहरे के साथ हुई है,जिससे आने-जाने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने यहां यलो-अलर्ट जारी किया हुआ है।

दिल्ली में शीतलहर भी चल रही है
दिल्ली में शीतलहर भी चल रही है। मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों पर बर्फ गिरने और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के कारण दिल्ली में सर्दी बढ़ गई है, हालांकि मौसम विभाग ये जरूर कह रहा है कि दो दिन बाद स्थिति में सुधार होगा। आने वाले दिन का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस बने रहने की उम्मीद है तो वहीं अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
Recommended Video

ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI की स्थिति
- पूसा, दिल्ली- 357 AQI बहुत खराब
- पंजाबी बाग-402 AQI बहुत खराब
- शादीपुर, दिल्ली- 333 AQI बहुत खराब
- दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी 312 AQI बहुत खराब
- अशोक विहार दिल्ली 407 AQI बहुत खराब
- एनएसआईटी द्वारका, 390 AQI बहुत खराब
- लोधी रोड, 324 AQI बहुत खराब

प्रमुख शहरों का AQI रिकॉर्ड निम्मलिखित रहा
- गुरुग्राम में AQI 335
- फरीदाबाद में AQI 345
- गाजियाबाद में AQI 321
- ग्रेटर नोएडा में AQI 332
- मुरादाबाद में AQI 319
- आगरा में AQI 325
- जयपुर में AQI 212
- लखनऊ में AQI 287
- अंबाला में AQI 294

खास बातें
- PM10 या पर्टिकुलेट मैटर कहा जाता है। जो कि वायु में मौजूद ठोस कणों और तरल बूंदों का मिश्रण होता है।
- AQI एक संख्या है जिसका उपयोग सरकारी एजेंसियों द्वारा वायु प्रदूषण के स्तर को बताने के लिए करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications