Corona Report:दिल्ली-मुंबई में कोरोना की रफ्तार पड़ी धीमी, मिली थोड़ी राहत

नई दिल्ली/ मुंबई, 26 जनवरी: देशभर से जहां कोरोना वायरस के नए मामले लगातार बढ़े हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली और मुंबई से थोड़ी राहत मिलती नजर आ रही है। पहले जहां इन दोनों जगहों से 20 हजार से ज्यादा मामले रिकॉर्ड किए जा रहे थे। इसमें बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। दिल्ली में बुधवार को कोरोना के 7 हजार से ज्यादा और मुंबई में 1800 से ज्यादा मामले रिकॉर्ड किए गए हैं।

delhi mumbai corona update

दिल्ली में आज 29 लोगों की मौत

देशभर से जहां बुधवार सुबह 2 लाख 85 हजार 914 नए कोविड के मामले दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ 665 मौतें भी हुई है। इस बीच शाम को दिल्ली और मुंबई से कोरोना से थोड़ी राहत मिली है। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7,498 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 11,164 लोग वायरस से रिकवर हुए है।

चिंता की विषय दिल्ली में कोरोना से होने वाली मौतें है, जहां आज भी 29 लोगों की कोरोना से मौत हुई हैं। आज का पॉजिटिविटी रेट 10.59% है। दिल्ली में फिलहाल एक्टिव मामलों की 38,315 हैं।

मुंबई में तीसरी लहर पड़ी धीमी

इधर, कुछ हफ्तों तक जहां मुंबई में कोरोना अपना कहर बरपा रहा था। वहीं अब इससे राहत है। मुंबई में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,858 नए मामले आए। 1,656 रिकवरी हुईं और 13 लोगों की कोरोना से मौत हुई। शहर में अभी भी 22,364 कोरोना के एक्टिव मरीज हैं।

केरल बढ़ा रहा चिंता

केरल में पिछले 24 घंटों में 49,771 नए COVID मामले सामने आए है, जबकि नए मामलों के मुकाबले 34,439 लोग संक्रमण से मुक्त हुए हैं। इसी के साथ 63 लोगों इस खतरनाक वायरस से जान भी गई है। राज्य में 3,00,556 एक्टिव केस है। वहीं मरने वालों का आंकड़ा 52,281 पहुंच गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+