दिल्ली-एनसीआर को कब मिलेगी धुंध और प्रदूषण से राहत, मौसम विभाग ने बताया

नई दिल्‍ली। राजधानी दिल्‍ली और उसके आसपास के इलाकों में वायु प्रदूषण की हालत लगातार खराब होती जा रही है। सोमवार को भी आसमान में घना स्‍मॉग छाया रहा। आनंद विहार स्‍टेशन पर एयर क्‍वालिटी इंडेक्‍स (AQI) 484 दर्ज किया गया, जो इस साल का सबसे ज्यादा AQI रहा है। इसे बेहद गंभीर श्रेणी में माना जाता है। मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम क्षेत्र में AQI 449 और ITO पर 472 AQI दर्ज किया गया। इससे लोगों का सांस लेना भी दुर्भर हो गया।

Recommended Video

      Delhi Air Pollution: Delhi में खतरनाक स्तर पर पहुंचा प्रदूषण, AQI 500 के करीब | वनइंडिया हिंदी
      दिल्ली-एनसीआर को कब मिलेगी धुंध और प्रदूषण से राहत, मौसम विभाग ने बताया

      हर किसी की जुबान पर एक ही सवाल है कि कब सुधरेगी दिल्‍ली की हवा। इसे लेकर मौसम विभाग के अधिकारी के श्रीवास्‍तव ने बताया कि पिछले 4 दिनों से प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में है। धुएं और प्रदूषकों के साथ कोहरे के कारण सुबह के समय दृश्यता कम हो गई है। उन्‍होंने कहा कि अगले 2 दिनों तक स्थिति समान रहने की संभावना है, और तेज हवाओं के कारण 12-13 नवंबर को सुधार होने की संभावना है।

      इस बार प्रदूषण बढ़ने का ये भी है कारण

      • अभियान चलाकर नहीं हटाई गई पेड़ों की धूल
      • सड़कों की धूल हटाने के लिए सप्ताह में दो बार नहीं हो रही धुलाई
      • धूल उड़ने से रोकने के लिए कैमिकल युक्त पानी का छिड़काव नहीं
      • कच्ची सड़कों से उड़ने वाली धूल को रोकने के उपाय नहीं
      • निर्माण गतिविधियों में धूल रोकने के मानक पूरे नहीं

      ये हैं NCR के सबसे प्रदूषित शहर (CPC के मुताबिक)

      • गाजियाबाद 456 (AQI)
      • ग्रेटर नोएडा 440 (AQI)
      • गुरुग्राम 434 (AQI)
      • नोएडा 428 (AQI)
      • फरीदाबाद 426 (AQI)
      • दिल्ली 416 (AQI)

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+