Delhi AQI: बारिश के बाद अब कितना है दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण? बाहर निकलने से पहले पढ़ें ये मौसम अपडेट
Delhi Air Quality (AQI) Today: दिल्ली में गुरुवार 19 अक्टूबर को हवा मध्यम श्रेणी में बनी रही। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 100 से 150 के बीच है। जो 'सामान्य' कैटेगरी है। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के मुताबिक दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 'मध्यम' श्रेणी में है।
दिल्ली की वायु गुणवत्ता 19 अक्टूबर को 110 पर एक्यूआई के साथ फिर से 'मध्यम' श्रेणी में आ गई है। पिछले कुछ दिनों से राष्ट्रीय राजधानी में हवा की गुणवत्ता "मध्यम" से "खराब" कैटेगरी के बीच बनी हुई है।

दिल्ली में हुई हल्की बारिश के बाद, 17 अक्टूबर को हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ और यह 'मध्यम' हो गई, जबकि 18 अक्टूबर को हवा 'संतोषजनक' दर्ज की गई थी। सरकार की वायु गुणवत्ता रिकॉर्डिंग सेवा ने कहा है कि दिल्ली में शुक्रवार को भी वायु गुणवत्ता सूचकांक 'मध्यम' रहेगी।
दिल्ली से खराब इन दिनों मुंबई की हवा हो गई है। बुधवार को मुंबई में धुंध की चादर छाई रही और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 143 पर आ गया था।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक,सुबह 8:30 बजे SAFAR के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली विश्वविद्यालय में AQI 132 दर्ज किया गया, धीरपुर में AQI 156, आनंद विहार में AQI 168 दर्ज किया गया, द्वारका सेक्टर -8 में 127 AQI दर्ज किया गया, जहांगीरपुरी में 160 दर्ज किया गया, आरके पुरम में 122 एक्यूआई 'मध्यम' श्रेणी में दर्ज किया गया है।
SAFAR के मुताबिक, नोएडा में AQI 83, मथुरा रोड में AQI 51, IIT दिल्ली में AQI 68, दिल्ली हवाई अड्डे (T3) में AQI 83, गुरुग्राम में AQI 65 दर्ज की गई है।
AQI पैमाने के मुताबिक, 0 और 50 के बीच वायु गुणवत्ता जांच को "अच्छा", 51 और 100 के बीच "संतोषजनक", 101 और 200 को "मध्यम", 201 और 300 को "खराब", 301 और 400 को "बहुत" माना जाता है। 401 और 450 "गंभीर" और जब AQI 450 से अधिक हो जाता है तो उसके "बहुत अधिक गंभीर'' माना जाता है।












Click it and Unblock the Notifications