'तुम्हें क्लीन हवा भूल जानी पड़ेगी, कभी दिल्ली...' राजधानी की जहरीली हवा पर गाना हुआ VIRAL

Delhi pollution remake song: दिवाली के बाद दिल्लीवासियों के लिए सांस लेना मुश्किल हो गया है। सुप्रीम कोर्ट के पटाखे वाले आदेश की ऐसी धज्जियां उड़ीं, जिसका असर राजधानी की हवा में देखा गया। त्यौहार के अगले दिन दिल्ली के कई इलाकों में AQI का स्तर सीधे 999 जा पहुंचा। इस बीच एक गाना काफी चर्चा में है, जिसमें शख्स ने मशहूर सिंगर फतह अली खान के गाने को दिल्ली के प्रदूषण से जोड़कर इसका रीमेक बनाया है।

तुम्हें क्लीन हवा भूल जानी पड़ेगी...
ये रीमेक ट्विटर पर खूब वायरल हो रहा है, जिसके बोल हैं, तुम्हें क्लीन हवा भूल जानी पड़ेगी, कभी दिल्ली आकर तो देखो। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि तुम्हें क्लीन हवा भूल जानी पड़ेगी, दिल्ली/एनसीआर में आकर तो देखो। इसके बाद शख्स ने लिखा, हारमोनियम वाले भाईसाहब का नाम है, निर्भय गर्ग. उनका इंस्टा हैंडल http://music.by.nirbhay है. गिटार वाले भाईसाहब का नाम स्पष्ट नहीं है. इनका इंस्टा हैंडल vaasudevam है. भयंकर क्रिएटिव।

Delhi pollution

भावुक गाने का मजेदार रीमेक
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच ये गाना खूब चर्चा में है। असल में ये गाना मशहूर सिंगर राहत फतह अली खान ने गाया है, जिसमें विद्युत जैमवाल ने रोल प्ले किया है। इस गाने के बोल हैं- तुम्हें दिल्लगी भूल जानी पड़ेगी, मोहब्बत की राहों में आकर तो देखो। ऐसे में इस भावुक कर देने वाले गाने का रीमेक बड़ा ही मजेदार है। इस वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं।

लोग बोले- 'वाह क्या स्वैग है'
एक यूजर ने कहा कि वाह-वाह क्या स्वैग है। वहीं दूसरे ने कहा कि ये लास्ट में आएं काफी सही था। एक यूजर ने कहा कि बच्चे कोहरा जो सिर्फ जाड़े के दिनों मे हो जाता है सर्दी का आनन्द लो। बच्चों गर्मी में कोहरा नहीं होता है। कई लोगों ने तो साइड में रखे हुक्के को लेकर मजे ले लिए। एक यूजर ने कहा कि साइड में हुक्का भी तो रखा है। वाह क्या बात है। ये तो काफी मजेदार है। हुक्का साइड में रखकर ऐसा मजेदार गाना।

यहां देखें वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+