दिल्ली वालों के लिए बुरी खबर! अभी इतने दिन और लेनी होगी जहरीली हवा में सांस, जानिए एक्सपर्ट ने क्या बताया?
Delhi Air Pollution: दिल्ली में वायु प्रदूषण से फिलहाल इतनी जल्दी राहत नहीं मिलने वाली है। दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से धुंध छाया हुआ है, जो खराब वायु गुणवत्ता को दिखाता है। मौसम विशेषज्ञों और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है। लोधी रोड इलाके में ये एक्यूआई (AQI) 438, जहांगीरपुरी में 491, आरके पुरम इलाके में 486 और IGI एयरपोर्ट (टी 3) के आसपास 473 है।
रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले कुछ दिन दिल्ली वालों को इस जहरीली हवा से राहत नहीं मिलने वाली है। एक्सपर्ट ने कहा है कि फिलहाल दो हफ्ते दिल्ली में इसी तरह धुंध छाई रहेगी और वायु प्रदूषण बढ़ा रहेगा।

वैज्ञानिकों ने अगले दो हफ्तों में दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी की चेतावनी दी है, वहीं डॉक्टरों ने सांस लेने की समस्याओं में संभावित बढ़ोतरी के बारे में चिंता व्यक्त की है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने स्थिति की समीक्षा के लिए शुक्रवार को आपात बैठक बुलाई है।
बढ़ते प्रदूषण के स्तर को देखते हुए दिल्ली के सभी सरकारी और निजी प्राथमिक विद्यालय अगले दो दिनों तक बंद रहेंगे। सीएम अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार रात घोषणा करते हुए कहा कि, "बढ़ते प्रदूषण स्तर के मद्देनजर, दिल्ली के सभी सरकारी और निजी प्राथमिक विद्यालय अगले 2 दिनों तक बंद रहेंगे।"
एमसीडी ने कहा कि उसके स्कूलों में भौतिक कक्षाएं अगले दो दिनों तक बंद रहेंगी। एमसीडी ने कहा, एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में सीएक्यूएम के आदेश के अनुसार, यह फैसला लिया गया है कि सभी एमसीडी और एमसीडी सहायता प्राप्त स्कूलों में 3 और 4 नवंबर को ऑनलाइन मोड के माध्यम से कक्षाएं आयोजित की जाएंगी। हालांकि, स्कूल शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए खुले रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications