Delhi Air pollution: दिल्ली में फिर बढ़ा वायु प्रदूषण, खराब श्रेणी में पहुंचा AQI, इन इलाकों में हालात खराब

Delhi Air pollution news: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में फिर से वायु प्रदूषण बढ़ गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक दिल्ली और एनसीआर में वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में पहुंच गई है। सोमवार सुबह वायु प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है।

दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 309 पर पहुंच गया है, जिससे समग्र वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में आ गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने बताया कि दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता में गंभीर गिरावट देखी गई है। आनंद विहार में एक्यूआई 283, मुंडका में 366, मंदिर मार्ग में 216 और आरके पुरम में 245 दर्ज किया गया।

Delhi Air pollution news

वायु गुणवत्ता स्तर के साथ दिल्ली में इस वक्त घने जहरीले धुंध में घिरा हुआ है। जिसकी वजह से दिल्ली वासियों को गंभीर स्वास्थ्य परेशानियां हो रही हैं। सांस लेने में सबसे ज्यादा दिक्कत बुजुर्गों को हो रही है।

दिल्ली के असावा एनसीआर में भी ऐसी ही स्थिति देखी गई है। ग्रेटर नोएडा में सुबह 6 बजे 298 AQI देखा गया। सीपीसीबी के मुताबिक गाजियाबाद में एक्यूआई 240, फरीदाबाद में 295 और गुरुग्राम में 242 दर्ज किया गया, जो सभी 'बहुत खराब' श्रेणी में आते हैं।

वायु गुणवत्ता शून्य से 50 के बीच 'अच्छी', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 'गंभीर' मानी जाती है। 401 से 500 'बहुत ज्यादा गंभीर' मानी जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+