Delhi Pollution: दिल्ली में AQI फिर 400 के पार, न्यू ईयर पर आतिशबाजी से और जहरीली हो सकती है हवा

Delhi Pollution News: दिल्ली में ठंड की मार झेल रहे लोगों को प्रदूषण की वजह से भी घुटन भरी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली वासियों को प्रदूषण से फिलहाल राहत नहीं मिलने वाली है। दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बेहद खराब होकर 400 तक पहुंच गया है, जो गंभीर निशान से थोड़ा ही कम है।

दिल्ली में घने कोहरे की चादर के बावजूद दिन का तापमान कम बना हुआ है। रिपोर्ट में बताया गया है कि वायु प्रदूषण की हानिकारक स्थितियां कम से कम तीन और दिनों तक बनी रहने की संभावना है। अगर न्यू ईयर ईव और नए साल के जश्न में दिल्ली वासी आतिशबाजी करते हैं तो हवा की गुणवत्ता और भी खराब होने की संभावना है।

Delhi Pollution

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के राष्ट्रीय बुलेटिन डेटा के मुताबिक, दिल्ली में 24 घंटे का औसत AQI शनिवार को दोपहर के आसपास 401 तक पहुंच गया, जो "गंभीर" क्षेत्र में था, जो शाम 4 बजे तक गिरकर 400 ("बहुत खराब" श्रेणी में) हो गया, जिसे दिन की आधिकारिक रीडिंग माना जाता है।

सीपीसीबी के दैनिक बुलेटिन के मुताबिक शाम 4 बजे शहर का AQI 382 (बहुत खराब) था, और उससे एक दिन पहले 358 (बहुत खराब) था।

आईएमडी के एक अधिकारी के मुताबिक, हवा की गुणवत्ता में गिरावट पिछले दो दिनों में शहर में दिन के समय कम तापमान के कारण हुई है। उन्होंने कहा, ''कम तापमान और हवा की गति कम होने से वातावरण में स्थिरता आ जाती है। दिन के समय भी सूरज की रोशनी न के बराबर आने के कारण हवा की गति कम रही, जिससे प्रदूषक तत्वों को फैलने का मौका नहीं मिला।''

दिल्ली में 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में रहने की संभावना है। इसका एक बड़ा कारण मौसम की स्थिति अनुकूल ना होना भी है। 31 दिसंबर को जलाए जाने वाले पटाखों से उत्सर्जन से वायु की गुणवत्ता खराब हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+