दिवाली के बाद दिल्ली-नोएडा में AQI बहुत खराब श्रेणी में, 10 गुना ज्यादा जहरीली हुई हवा
दिवाली के बाद दिल्ली-नोएडा में AQI बहुत खराब श्रेणी में, 10 गुना ज्यादा जहरीली हुई हवा
Delhi AQI air quality update: दिवाली के बाद दिल्ली समेत नोएडा-गरुग्राम में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) "बहुत खराब" (AQI 301-400 के बीच) श्रेणी में पहुंच गया। मंगलवार की सुबह, राष्ट्रीय वायु गुणवत्ता सूचकांक दिखाने वाली सरकारी वेबसाइट पर लिस्टेड 40 से अधिक मॉनिटरिंग स्टेशनों में दिल्ली के अधिकांश इलाकों में AQI बहुत खराब श्रेणी में है। दिल्ली प्रदूषण कंट्रोल कमिटी के रियल टाइम डेटा के अनुसार, दिल्ली के जहांगीरपुरी में हवा सामान्य से 10 गुना अधिक प्रदूषित हुई। दिल्ली एनसीआर का दिवाली की अगली सुबह औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स 'बेहद खराब' स्थिति में पहुंच चुका है।
Recommended Video


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, दीवाली की रात, दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स सोमवार रात 9 बजे आनंद विहार में 377 के एक्यूआई के साथ "बहुत खराब" श्रेणी में पहुंच गया। दिल्ली में इस साल ये पहली बार है जब एयर क्वालिटी इंडेक्स "बहुत खराब" कैटेगरी में पहुंता है। नोएडा सेक्टर-116 में भी एयर क्वालिटी इंडेक्स 322 के एक्यूआई के पार चला गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। गुरुग्राम में रात नौ बजे एक्यूआई 346 था।
दिल्ली एनसीआर का ये हाल दिवाली की रात पटाखा फोड़ने की वजह से हुई है। स्विस संगठन आईक्यूएयर के अनुसार, पराली जलाने, पटाखे फोड़ने और मध्यम प्रतिकूल मौसम संबंधी परिस्थितियों के कारण दिल्ली का एक्यूआई "बहुत खराब" हो गया है। सीपीसीबी के अनुसार, 301 और 400 के बीच एक्यूआई को "बहुत खराब" माना जाता है। ऐसी हवा में लंबी समय तक रहने पर सांस की बीमारी हो सकती है। अगर ऐसे में हवा की गुणवत्ता "गंभीर" (401-500) होने से सिर्फ एक कदम दूर है। एयर क्वालिटी इंडेक्स गंभीर होने पर स्वस्थ लोगों को प्रभावित करती है और मौजूदा बीमारियों वाले लोगों को गंभीर रूप से प्रभावित करती है।
दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में आर्द्रता का स्तर 43 फीसदी से 90 फीसदी के बीच रहा।












Click it and Unblock the Notifications