Delhi Air Pollution: दिल्ली की हवा आज भी बहुत खराब श्रेणी में, एक्यूआई 310, जानें कब मिलेगी राहत
Delhi Air Pollution: दिल्ली की हवा आज भी बहुत खराब श्रेणी में, एक्यूआई 310, जानें कब मिलेगी राहत
नई दिल्ली, 11 दिसंबर: दिल्ली में प्रदूषण का स्तर कम होने का नाम नहीं ले रही है। दिल्ली में शनिवार (11 दिसंबर) को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बेहद खराब श्रेणी में 310 दर्ज किया गया। वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (सफर) के मुताबिक 12 दिसंबर को भी एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में 300 से अधिक रहने का अनुमान है। दिल्ली में दिन में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया।
Recommended Video

मौसम विभाग के अनुसार बीते तीन से चार दिनों से हवा खराब श्रेणी में रहने के बाद एक्यूआई बढ़ा है। वहीं सफर का पूर्वानुमान है कि अगले तीन चार दिन तक दिल्ली-एनसीआर वासियों को खराब हवा से राहत मिलने की संभावना नहीं है। हालांकि सफर ने अनुमान जताया है कि आने वाले एक हफ्ते के बाद मौसम में सुधार होने की उम्मीद है।
सफर ने यह भी कहा है कि मिक्सिंग हाइट और वेंटिलेशन इंडेक्स होने की वजह से प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। असल में दिल्ली में बढ़ती सर्दी प्रदूषकों को जमा होने में मदद कर रही है।
हाल ही के एक रिसर्च में खुलाया हुआ है कि दिल्ली के घरों के भीतर भी वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। शिकागो विश्वविद्यालय के एनर्जी पॉलिसी इंस्टीट्यूट के नए शोध के मुताबिक दिल्ली के घरों में भी वायु प्रदूषण का खतरा अधिक है। शोध में यह भी कहा गया है कि दिल्ली वाले प्रदूषण को लेकर जागरुक भी नहीं हैं।
बता दें कि 0 और 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा माना जाता है। वहीं 51 और 100 के बीच संतोषजनक और 101 और 200 के बीच मध्यम यानी ठीकठाक माना जाता है। वहीं 201 और 300 के बीच खराब और , 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब माना जाता है। 401 और 500 के बीच गंभीर श्रेणी में माना जाता है।












Click it and Unblock the Notifications