दिल्ली AIIMS का कर्मचारी निकला कोरोना पॉजिटिव, 40 मेडिकल स्टाफ को किया गया क्वारंटाइन
नई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में एक मेडिकल स्टाफ के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से हड़कंप मच गया। वहीं अब उसके संपर्क में आए डॉक्टर, कर्मचारियों और मरीजों को क्वारंटाइन किया जा रहा है। एम्स प्रशासन ने अपने 40 कर्मचारियों के सैंपल लेकर उसे जांच के लिए भेजा है। जिसमें से 20 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं अन्य मेडिकल स्टाफ की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। क्वारंटाइन किए गए ज्यादातर कर्मचारी गैस्ट्रोलॉजी विभाग के हैं।
Recommended Video

एम्स प्रशासन के मुताबिक एक कर्मचारी की शनिवार को तबीयत खराब हुई। उसको बुखार और खांसी की शिकायत थी। सोमवार को वो छुट्टी पर रहा और बुधवार को उसने डॉक्टरों की सलाह पर कोविड-19 जांच करवाई। जिसकी रिपोर्ट बुधवार शाम ही आ गई थी लेकिन इस बारे में सभी को गुरुवार को पता चला। अब एम्स के कोविड वार्ड में उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं उसके संपर्क में आए सभी लोगों को क्वारंटाइन कर दिया गया है। कोरोना संक्रमित कर्मचारी का घर दिल्ली के छतरपुर में बताया जा रहा है। जिस बिल्डिंग में वो रहता है वहां 100 से ज्यादा लोग रहते हैं, जिनमें से कई एम्स में कार्यरत हैं। प्रशासन की ओर से अब सभी की जांच की जा रही है। साथ ही पूरे इलाके को सैनिटाइज किया जा रहा है।
दिल्ली में बढ़ रहा आंकड़ा
शुक्रवार सुबह तक दिल्ली में 2300 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 50 लोगों की मौत हुई है। अब पुरानी दिल्ली के शाहदरा में एक ही परिवार के छह लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 11 अप्रैल को इस परिवार का एक बुजुर्ग सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। जिसके बाद अन्य सदस्यों को क्वारंटाइन कर दिया गया था। वहीं अब परिवार के छह अन्य लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली में अब कंटेटमेंट जोन की संख्या बढ़कर 92 हो गई है, जिसमें दो नए रेड जोन को शामिल किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications