AAP के लोकसभा उम्मीदवार रहे गुग्गन सिंह फिर बीजेपी में शामिल

नई दिल्‍ली। विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों को लेकर मंथन शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि पार्टी विधानसभा चुनाव में अपने लोकसभा के सात में से चार उम्मीदवारों को भी मैदान में उतारेगी। लेकिन इसी बीच आम आदमी पार्टी को करारा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार रहे गुग्गन सिंह ने बीजेपी ज्‍वाइन कर ली है। आपको बता दें कि गुग्‍गन सिह पहले बीजेपी में ही थे फिर बाद में आम आदमी पार्टी में आ गए थे।

AAP के लोकसभा उम्मीदवार रहे गुग्गन सिंह फिर बीजेपी में शामिल

दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और दिल्ली प्रमुख मनोज तिवारी की मौजूदगी में सिंह भाजपा में शामिल हो गए। जावड़ेकर दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रभारी हैं। सिंह जुलाई 2017 में भाजपा छोड़कर आप में आ गए थे। दलित नेता को लोकसभा चुनाव में आरक्षित सीट से भाजपा के हंस राज हंस ने 5.9 लाख मत से हराया था। हंसराज हंस को जहां 8,48,663 वोट मिले थे वहीं गुग्गन सिंह को 2,94,766 वोट मिले थे।

गुग्गन सिंह पहले भी बीजेपी में रह चुके हैं. वह बवाना विधानसभा सीट से चुनाव भी जीत चुके हैं। 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार के तौर गुग्गन सिंह बवाना से चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। बता दें दिल्ली में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं और सभी पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गई है। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव 2015 में आप ने दिल्ली में एतिहासिक जीत दर्ज की थी और 70 में से 67 सीटों पर जीत हासिल की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+