दिल्ली: रोहिणी के शाहबाद डेयरी इलाके में लगी आग, फायर ब्रिगेड काबू पाने में जुटी
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के रोहिणी में शाहबाद डेयरी इलाके में आग लग गई है। बुधवार देर रात इस इलाके से आग लगने की सूचना आई है। जिसके बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची है।दमकल की दस गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। दमकल के साथ-साथ पुलिस भी मौके पर पहुंची है। आग से जानमाल का कितना नुकसान हुआ है इसकी जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। रोहिणी के शाहबाद डेयरी इलाके में आग लगने की ये कोई पहली घटना नहीं है। इस इलाके की झुग्गियों में पहले भी भयंकर आग लग चुकी है।

राजधानी दिल्ली में चार दिन के बाद आग लगने की ये दूसरी बड़ी घटना है। पुरानी दिल्ली के दरियागंज इलाके में रविवार की देर रात बंद पड़े मोहल्ला क्लिनिक में आग लग गई थी। इस आग की चपेट में आकर वहां सो रहे एक शख्स की मौत हो गई।दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू किया।












Click it and Unblock the Notifications