दिल्ली में 88 साल की ड्रग तस्कर हेरोइन के साथ गिरफ्तार, दशकों से कर रही ये धंधा, छह बच्चों की जा चुकी जान

दिल्ली में 88 साल की ड्रग तस्कर हेरोइन के साथ गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने बुधवार को 88 साल की एक महिला तो ड्रग तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। महिला की पहचान राजरानी टोपली के तौर पर हुई है। पुलिस ने टोपली के पास से 16 ग्राम हीरोइन बरामद की है, जिसे वह बेचने जा रही थी। पुलिस के मुताबिक, टोपली का अपराध का रिकॉर्ड करीब 50 साल पुराना है। इंद्रपुरी पुलिस उसे हिस्ट्रीशीटर घोषित कर चुकी है। इतना ही नहीं ड्रग्स की ही वजह से उसके छह बच्चों की भी मौत हुई है।

delhi, drug dealer, drug, crime, दिल्ली, क्राइम, ड्रग्स,

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राजरानी को कोर्ट में पेश किया, जहां से पुलिस को उसकी एक दिन की हिरासत मिल गई है। पुलिस राजरानी से पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक ये दसवां मौका है जब ड्रग्स तस्करी के आरोप में राजरानी को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में टोपली ने बतायाकि उसके 7 बच्चे थे और सभी ड्रग तस्करी के धंधे में जुड़ गए थे। इनमें से 6 बच्चों की ड्रग्स के अडिक्शन या फिर किसी दुर्घटना के चलते मौत हो गई। उसने बताया कि कम उम्र में ही वो विधवा हो गई थी और फिर ड्रग्स के धंधे से जुड़ गई। पति की मौत के बाद 90 के बाद से वो सक्रिय तौर पर ड्रग तस्करी से जुड़ गई।

पुलिस ने बताया कि वह पंजाब और यूपी के डीलर्स के संपर्क में रहती थी, जो उसे छोटी-छोटी मात्रा में ड्रग्स सप्लाई करते थे। डीलर्स से हीरोइन लेने के बाद वह अपने सहायकों के जरिए उसमें कुछ और चीजें मिलाकर स्मैक बनाती थी। इसके बाद स्मैक की बिक्री की जाती थी।

दिल्ली पुलिस की पश्चिम जोन की डीसीपी ने बताया कि पुलिस को टोपली इंद्रपुरी के पास एक ड्रग्स डीलिंग होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद पुलिस टीम ने तैयारी के साथ टोपली को गिरफ्तार किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+