'भगवान के नाम पर बलि' बता दिल्ली में 6 साल के बच्चे की 2 लोगों ने की हत्या, पूरा मामला जान हैरान हो जाएंगे आप

'भगवान के नाम पर बलि' बता दिल्ली में 6 साल के बच्चे की 2 लोगों ने की हत्या, पूरा मामला जान हैरान हो जाएंगे आप

नई दिल्ली, 03 अक्टूबर: दिल्ली से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। दक्षिण दिल्ली की लोधी कॉलोनी में शनिवार रात दो लोगों ने मिलकर एक छह साल के लड़के की 'भगवान के नाम पर बलि' बताकर हत्या कर दी। दोनों आरोपियों का दावा है कि 'भगवान के आदेश पर बच्चे का बलिदान दिया' गया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, घटना शनिवार रात पॉश लोधी कॉलोनी इलाके में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) मुख्यालय के कंस्ट्रक्शन साइट पर हुई।

 6 साल के बच्चे का रेता गया गला

6 साल के बच्चे का रेता गया गला

दिल्ली पुलिस रविवार तड़के लोधी कॉलोनी में एक पीसीआर कॉल आई, जिसमें बताया गया कि कंस्ट्रक्शन साइट इमारत में दो लोगों ने 6 साल के बच्चे का गला रेत दिया है। पुलिस पीसीआर कॉल के बाद फौरन मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के आने से पहले दोनों आरोपियों को अन्य मजदूरों और ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ के जवानों ने पकड़ा था।

साइट पर सीमेंट कटर का काम करते थे आरोपी

साइट पर सीमेंट कटर का काम करते थे आरोपी

6 साल के बच्चे की पहचान साइट पर काम करने वाले मजदूरों में से एक के बेटे के रूप में हुई। वे उत्तर प्रदेश के बरेली के मूल निवासी हैं। पुलिस ने कहा कि दोनों आरोपी, विजय कुमार और अमन कुमार, बिहार के मूल निवासी हैं और साइट पर सीमेंट कटर का काम करते थे।

आरोपी ने नशे में दिया घटना को अंजाम

आरोपी ने नशे में दिया घटना को अंजाम

पुलिस के मुताबिक, आरोपी उस वक्त नशे में थे, जब उन्होंने कथित तौर पर बच्चे की गर्दन रेती। पुलिस ने कहा कि बच्चा भी आरोपी को जानता था और परिवार के साथ उसकी कोई दुश्मनी नहीं थी।

'भोले बाबा चाहते हैं कि बच्चे का गला काट दो...'

'भोले बाबा चाहते हैं कि बच्चे का गला काट दो...'

शनिवार की रात करीब साढ़े दस बजे आरोपी ने बच्चे को फोन किया जब वह अपने शेड में जा रहा था। पुलिस ने कहा कि वे लड़के को अपने खाना पकाने की जगह पर ले गए और वारदात को अंजाम दिया। एक आरोपी ने दिल्ली पुलिस को बताया कि उसे एक सपना था कि "भोले बाबा चाहते हैं कि वे एक बच्चे का गला काट दें।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+