COVID-19: देश के सबसे कम उम्र के कोरोना पॉजिटिव की मौत, 45 दिन के बच्चे ने तोड़ा दम
नई दिल्ली। बच्चों का सबसे बड़ा अस्पताल माने जाने वाले कलावती हॉस्पिटल में देश के सबसे कम उम्र के कोरोना वायरस मरीज ने दम तोड़ दिया है, प्राप्त जानकारी के मुताबिक 45 दिन के शिशु की कोरोना वायरस ने जान ले ली, आपको बता दें कि कलावती अस्पताल की गिनती एशिया के बड़े अस्पतालों में होती हैं, मालूम हो कि इस अस्पताल के कुल 7 स्टाफ COVID-19 पॉजिटिव पाए गए हैं, संक्रमितों में डॉक्टर और नर्स शामिल हैं।
Recommended Video

इसके अलावा देश की राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की एक नर्स और उनका 20 महीने का बच्चा कोविड-19 (COVID-19) टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है. यह संभावना जताई जा रही है कि नर्स को उनके पति के जरिये कोरोना वायरस का संक्रमण हुआ होगा।
कोरोना से दुनियाभर में हाहाकार मचा
कोरोना वायरस को लेकर दुनियाभर में हाहाकार मचा हुआ है, वैश्विक महामारी से संक्रमित लोगों की संख्या 22 लाख के पार जा चुकी है वहीं, 1.50 लाख से अधिक लोगों की जानें गई हैं। दुनिया के 200 से ज्यादा देश मिलकर कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। भारत में भी कोरोना वायरस का प्रकोप गहराता जा रहा है, भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, देशभर से अबतक 15,712 मामले सामने आए हैं। कुल 507 मरीजों की मौत हो चुके हैं। देश में कोरोना के 12,974 एक्टिव केसेज हैं जबकि 2230 मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी है।
कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा महाराष्ट्र प्रभावित
बता दें कि कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा महाराष्ट्र प्रभावित हुआ है, यहां संक्रमितों की संख्या 3000 के पार जा चुकी है। महाराष्ट्र में लॉकडाउन के उल्लंघन के मामले में 10729 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, 33984 वाहनों को जब्त किया गया नई दिल्ली में किसी भी प्रकार से थूकने या खुले में शौच करने वाले को 1000 रुपये जुर्माना भरना होगा। गुटखा, तंबाकू और शराब बेचने पर भी पाबंदी लगाई गई है।












Click it and Unblock the Notifications