दिल्ली: NH-24 पर टैंकर-टैंपो में जोरदार टक्कर, 3 की मौत

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से सटी नेशनल हाईवे 24 पर भयानक हादसा हो गया। NH-24 पर पानी के टैंकर ने टैंपो ट्रैवलर को जोरदार टक्कर मारी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक टेंपो में 13 लोग सवार थे।

 Delhi: 3 people have died in a collision between a speeding tempo carrying 13 people and a water tanker on National Highway 24

एएनआई के मुताबिक घटना एनएच 24 पर कल्याणपुरी के पास हुई, जहां तेज रफ्तार टैंपो ट्रैवलर और टैंकर की टक्कर हो गई। इस घटना में टैंपो ड्राइवर समेत तकरीबन आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि 3 लोगों की मौत हो गई। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के मुताबिक टैंपो ट्रैवलर में सवार लोग नैनिताल घूमने जा रहे थे। नेशनल हाइवे 24 पर गाजीपुर के पास तेज रफ्तार आ रही टेंपो ट्रैवलर ने सड़क पर खड़े वाटर टैंकर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। चश्मदीदों के मुताबिक टैंपों की रफ्तार ज्यादा थी वहीं ट्रैंकर की रफ्तार कम, जिसकी वजह से टैंपों ने पीछे की तरफ से टैंकर को टक्कर मार दी। हादसे के बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर छानबीन शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+