5 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ इंडियन आर्मी के दो जवान गिरफ्तार
नई
दिल्ली। भारतीय सेना की साख पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है। देहरादून में पुलिस ने दो भारतीय जवानों समेत 3 लोगों को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। हेरोइन की कीमत 5 करोड़ रुपए बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक दोनों जवान देहरादून के मिलिट्री हॉस्पिटल में तैनात हैं। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>id='top-searched-articles'>
जवानों की पहचान राजू शेख और फूल सिंह यादव के रूप में हुई है जबकि तीसरे आरोपी की शिनाख्त मंजू रहमान के रूप में हुई है। मंजू राजू शेख का चचेरा भाई है। पुलिस ने इनके पास से एक रिवॉल्वर और 13 जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।
मुखबिर
से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने चेकिंग के लिए एक एसयूवी को रोका। गाड़ी चेक करने पर पुलिस को एक किलो हेरोइन मिली। सभी आरोपियों को फौरन गिरफ्तार कर लिया गया। उनसे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अलावा आर्मी इंटेलीजेंस की टीम भी पूछताछ कर रही है।











Click it and Unblock the Notifications