आत्मनिर्भर भारत के तहत केंद्र का बड़ा कदम, 29,000 करोड़ के रक्षा सौदे को मिली मंजूरी

नई दिल्ली, 26 जुलाई। पिछले दिनों विश्व में अस्थिरता और युद्ध के हालात के बाद भारत ने रक्षा के क्षेत्र आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाया है। केंद्र सरकार ने अब आत्मनिर्भर भारत के तहत 28,732 करोड़ रुपये के रक्षा सौदे के खरीद को मंजूरी दे दी है, जिसमें सशस्त्र ड्रोन स्वार, कार्बाइन और बुलेट-प्रूफ जैकेट शामिल हैं। इस सभी रक्षा उपकरणों को अपने ही देश में डिजाइन और विकसित किया जाएगा।

Rajnath Singh

नई दिल्ली, 26 जुलाई। पिछले दिनों विश्व में अस्थिरता और युद्ध के हालात के बाद भारत ने रक्षा के क्षेत्र आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाया है। केंद्र सरकार ने अब आत्मनिर्भर भारत के तहत 28,732 करोड़ रुपये के रक्षा सौदे के खरीद को मंजूरी दे दी है, जिसमें सशस्त्र ड्रोन स्वार, कार्बाइन और बुलेट-प्रूफ जैकेट शामिल हैं। इस सभी रक्षा उपकरणों को अपने ही देश में डिजाइन और विकसित किया जाएगा।
रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूंजी अधिग्रहण प्रस्तावों के लिए आवश्यकता की स्वीकृति (AoN) को मंजूरी दे दी है। भारत के रक्षा खरीद नियमों के तहत, परिषद द्वारा एओएन सैन्य हार्डवेयर खरीद की दिशा में ये पहला कदम है। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इससे पहले स्वायत्त निगरानी और सशस्त्र ड्रोन की खरीद सेना की क्षमता को बढ़ाने के लिए ये मंजूरी दी गई थी। पिछले साल, रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने दुश्मन देश के इलाके में आक्रामक मिशन को अंजाम देने के लिए स्वदेशी क्षमता का प्रदर्शन किया। इसमें कई ड्रोन सैन्य आवश्यकता को पूरा करने , लक्ष्यों की पहचान करने और हमला करने के लिए चलाए गए ऑपरेशन में सफल रहे।

रक्षा मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि डीएसी ने पारंपरिक युद्ध, हाइब्रिड युद्ध और सीमाओं पर आतंकवाद का मुकाबला करने के "मौजूदा जटिल प्रतिमान का मुकाबला करने के लिए" लगभग 400,000 क्लोज-क्वार्टर कार्बाइन की खरीद को भी मंजूरी दी। मंत्रालय ने कहा कि यह भारत में छोटे हथियार निर्माण उद्योग को एक बड़ा प्रोत्साहन प्रदान करने और आत्मानिर्भरता को बढ़ाने के लिए तैयार है। इसके अंतर्गत स्थानीय उद्योग के लिए कई परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।

इन उकरणों की होगी खरीद
केंद्रीय रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि रक्षा निर्माण क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के लिए भारत ने 28,732 करोड़ रुपये की हथियार खरीद को मंजूरी दी है। जिसमें सशस्त्र ड्रोन स्वार्म, कार्बाइन और बुलेट-प्रूफ जैकेट शामिल हैं। जिन्हें देश में डिजाइन और विकसित किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+