'उन्हें चिह्नित कर, करेंगे देश की सीमा से बाहर', बांग्लदेशी घुसपैठियों पर बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defense Minister Rajnath Singh)भारत में घुसपैठ पर कड़े प्रतिबंध की बात कही। उन्होंने कहा कि सीमा पार से आए घुसपैठियों को देश से बाहर किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने जातीय जनगणना को लेकर कांग्रेस सांसद व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के बयान पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जातीय जनगणना को लेकर सिर्फ लोगों को गुमराह करने की बात कर रहे हैं।

देश में घुसपैठ पर सख्त एक्शन की बात करते हुए शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि घुसपैठियों को देश से बाहर करना केंद्र की प्राथमिकता पर है। ये बात बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में भी कही है। एक सवाल के जवाब में रक्षा मंत्री ने कहा, "हमने अपने घोषणापत्र में कहा है कि हम उन्हें (घुसपैठियों को) चिह्नित करेंगे और उन्हें देश की सीमा से बाहर निकालेंगे।"

Defense Minister Rajnath Singh

जातीय जनगणना पर देशवासियों को भटका रहे राहुल गांधी: राजनाथ सिंह

वहीं जातीय जनगणना को लेकर बयानों के लिए केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी को निशाने पर लिया। केंद्रीय मंत्री ने कहा, "जाति जनगणना के बारे में बात करके, मुझे लगता है कि वह देश के लोगों को भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें यह स्पष्ट करना चाहिए - उनके पास क्या खाका है, वह आरक्षण के प्रतिशत को कैसे विभाजित करेंगे देश की योग्य जातियों के लिए उन्हें एक खाका लाना चाहिए ताकि हम इस पर देशव्यापी बहस कर सकें, लेकिन वह केवल देशवासियों को भटका रहे हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+