लद्दाख मसले पर रक्षा मंत्री के घर दिन की लगातार दूसरी अहम बैठक खत्म, CDS और सेना प्रमुख रहे मौजूद
नई दिल्ली। भारत-चीन के बीच सीमा विवाद गहराता जा रहा है, सोमवार की रात दोनों देशों की सेनाओं में हिंसक झड़प के बाद केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दिल्ली आवास पर एक दिन में लगातार दूसरी बार उच्चस्तरीय बैठक बुलाई गई। बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर, सीडीएस बिपिन रावत, सेनाप्रमुख जनरल एमएम नरवाणे पहुंचे थे, हालांकि अब बैठक समाप्त हो चुकी है। वहीं, चीन ने भारत पर आरोप लगाया है कि भारतीय सैनिकों ने सीमा पार कर हमला किया था।

Recommended Video
बता दें कि लद्दाख की गैलवान घाटी में सोमवार की रात करीब एक बजे दोनों देश की सेनाओं में हिंसक झड़प हुई जिसमें भारतीय सेना के एक ऑफिसर और 2 जवान शहीद हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस झड़प में 5 चीनी सैनिकों की भी जान गई है। मामला गंभीर होने के बाद केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने विदेश मंत्री एस जयशंकर, सीडीएस बिपिन रावत, सेनाप्रमुख जनरल एमएम नरवाणे के साथ बैठक की। इस बैठक में चीन के खिलाफ सीमा पर किस तरह के कदम उठाए जाएं, इस मामले पर चर्चा हुई।
एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछली वार्ता के बावजूद चीन, भारत के क्षेत्र से पीछे नहीं हटा और वहीं जमा रहा। गालवान में जमीन पर मौजूद सूत्रों ने बताया है कि 6 जून को कॉर्प कमांडर-स्तर की वार्ता में दोनों सेनाओं के बीच यह सहमति बनी थी कि दोनों पक्ष फ्लैशपॉइंट से पीछे हट जाएंगे, बावजूद इसके चीनी सेना घाटी से बाहर नहीं गई। सूत्रों के मुताबिक इस मसले पर भारत ने कड़ा रुख अपनाते हुए चीन के खिलाफ बड़े कमद उठाने पर विचार बना रहा है।
उधर, चीन ने हिंसक झड़प के लिए भारत पर बड़ा आरोप लगया है। चीन के ग्लोबल टाइम्स ने पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के प्रवक्ता ने कहा, भारतीय सैनिकों ने गालवान घाटी क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) को फिर से पार किया और भड़काऊ हमलों की शुरुआत की जिससे गंभीर संघर्ष हुआ और दोनों पक्षों को नुकसान झेलना पड़ा।
यह भी पढ़ें: भारत-चीन सेना के बीच ऐसा क्या हुआ कि आ गई हिंसक झड़प की नौबत? 45 साल बाद घटी इतनी बड़ी घटना












Click it and Unblock the Notifications