Pok पर रक्षामंत्री का बड़ा बयान, बोले- बाबा अमरनाथ यहां और मां शारदा Pok में, ऐसे कैसे चलेगा?

जम्मू, 24 जुलाई: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह रविवार को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने पाक अधिकृत कश्मीर (POK) को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि PoK भारत का हिस्सा है, हम ये मानते हैं। संसद में इस बारे में सर्वसम्मत प्रस्ताव भी पारित है। ये कैसे हो सकता है कि शिव के स्वरूप बाबा अमरनाथ हमारे पास हों, पर शक्ति स्वरूपा शारदा जी का धाम LoC के उस पार रहे।

PoK

रक्षामंत्री ने कहा कि जब भी पाकिस्तान या चीन का भारत के साथ युद्ध हुआ है तो कुछ लोगों को छोड़कर जम्मू-कश्मीर की जनता बराबर सेना के जवानों के साथ खड़ी रही। जब हमारी सरकार बनी तो हमने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को समाप्त कर दिया। कारगिल के युद्ध में भारतीय सेना से सभी का जुड़ाव देखने को मिला।

वहीं जम्मू में आयोजित कार्यक्रम में रक्षामंत्री ने कारगिल युद्ध में शामिल वीर सैनिकों और उनके परिजनों से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने कहा कि आज हम यहां केवल कारगिल विजय दिवस मनाने के लिए एकत्रित नहीं हुए है, बल्कि हमारी सेना और सुरक्षा बलों के जिन लोगों ने भी भारत की एकता, अखण्डता और संप्रभुता की रक्षा की है, उन सभी को हृदय से श्रद्धांजलि अर्पित करने और उनकी स्मृति को नमन करने के लिए यहां एकत्रित हुए हैं। वीरगति प्राप्त सैनिकों के परिवारों के कल्याण के लिए सरकार अपनी तरफ से जो भी कर सकती है वो कर रही है परन्तु देश की जनता की भी ये जिम्मेदारी बनती है कि वे उन परिवारों को भरपूर सम्मान दें और उनकी जो भी मदद हो सकती है करें।

26 जुलाई को है विजय दिवस
आपको बता दें कि 1999 में भारतीय सेना और पाकिस्तानी घुसपैठियों के बीच जबरदस्त युद्ध हुआ था। जिसमें भारत के 500 से ज्यादा जवान शहीद हुए, जबकि करीब 4000 पाकिस्तानी घुसपैठिए मारे गए। इन जवानों की याद में हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+