डोकलाम पर चीन से टकराव के बीच बोले- रक्षामंत्री अरुण जेटली, हमेशा तैयार रहे भारतीय सेना

नई दिल्ली। डोकलाम विवाद के बाद सीमा पर बढ़े तनाव के बीच रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने सेना को हमेशा तैयार रहने के लिए कहा है। रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत की भौगोलिक स्थिति ऐसी है उसे सुरक्षा के लिए हमेशा तैयार रहना है क्योंकि तैयारी ही सबसे अच्छा बचाव है।

भारत की भौगोलिक स्थिति ठीक नहीं, हमेशा तैयार रहे भारतीय सेना: अरुण जेटली

भारतीय सेना को हवा में मार करने वाली मिसाइल सौंपने हैदराबाद आए अरुण जेटली ने कहा कि हमारी सेना पर्याप्त रूप से जितना तैयार रहेगी हमारी हमारी रक्षा नीति दिन प्रतिदिन उतनी ही मजबूत होती जाएगी। हमारी भौगोगलिक सीमाओं की सुरक्षा के लिए भारतीय सेना को मजबूत बनाने पर ध्यान दिया जा रहा है। हमारी भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि हमें सुरक्षा के लिए हमेशा तैयार रहना होता है।

जेटली ने कहा कि इस देश को सेना पर पूरा भरोसा है। हम सेना को जरूरत के मुताबिक सभी तरह के सपोर्ट सिस्टम मुहैया करा रहे हैं। भारतीय सेना को मिसाइल सौंपते हुए जेटली ने कहा कि हम चाहते हैं कि भारत सुरक्षा उपकरणों के खरीददार की जगह खुद ही इन उपकरणों को बनाए और जहां तक संभव हो आत्मनिर्भर बने। उम्मीद है कि भविष्य में हम भी मित्र राष्ट्रो को हथियारों की आपूर्ति करेंगे। यह सिर्फ हमारी रक्षा नीति को ही सशक्त नहीं बनाएगा बल्कि इससे हमारी अर्थव्यव्स्था भी मजबूत होगी।

बता दें कि इससे पहले सेना प्रमुख रावत ने भी सेना को आगाह करते हुए कहा था कि चीन कभी भी डोकलाम जैसी हरकत दोबारा कर सकता है और इसके लिए हमें चिंता करने की जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+