रक्षा मंत्रालय का दावा, पाकिस्तान ने हमारे पालयट के साथ बुरा व्यवहार किया

नई दिल्ली। भारत सरकार ने पाकिस्तान द्वारा पकड़े गए मिग-21 के पायलट अभिनंदन वर्धमान के साथ किए गए व्यवहार पर सवाल खड़े किए हैं। रक्षा मंत्रालय की ओऱ से जारी बयान में कहा गया है कि, पाकिस्तान की हवाई घुसपैठ भारतीय मिलिट्री के ठिकानों पर हमला था। हमारे पायलट के साथ भी वहां बुरा व्यवहार किया गया जो जिनेवा कन्वेंशन का उल्लंघन है। वहीं पाकिस्तान ने मिग के पायलट अभिनंदन की रिहाई के लिए भारत के सामने शर्त रखी है।

Defence Ministry

रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, पाकिस्तान की हवाई घुसपैठ मिलिटरी के ठिकानों पर हमला था। हमारे पायलट के साथ भी वहां बुरा व्यवहार किया गया जो जिनेवा कन्वेंशन का उल्लंघन है। पाकिस्तान की सेना जैश-ए-मोहम्मद का समर्थन कर रही है और मसूद अजहर को बचाने की कोशिश कर रही है।

बता दें कि, बुधवार को पाकिस्तान के विमानों ने भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की, जिन्हें सफलतापूर्वक खदेड़ दिया गया। पाकिस्तान के एफ-16 विमान को पीछा करने वालों में भारत का मिग-21 भी था, जिसे वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन उड़ा रहे थे। पाक विमान का पीछा करने के चक्कर में अभिनंदन पीओके में चले गए थे। जहां उनका मिग-21 क्रैश हो गया और वे पैराशूट से बाहर निकल आए, जिसके बाद पाक सेना ने उन्हें पकड़ लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+