रक्षा मंत्रालय का खुलासा- पाक सेना फायरिंग की आड़ में भारत में कराती है घुसपैठ

नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, पाकिस्तान की सेना सीमा पर फायरिंग कर आतंकियो को भारत में घुसपैठ करने में मदद करता है। वहीं मंत्रालय ने कहा कि,पुलवामा अटैक से यह साफ हो गया कि भारत अभी भी पाकिस्तान के द्वारा प्रायोजित आतंकवाद का मुख्य टारगेट रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि, पाकिस्तान ने जिहादियों के खिलाफ कार्रवाई करने से परहेज किया है।

 Defence Ministry says Terrorist being continuously encouraged by Pak Military to infiltrate in India

रक्षा मंत्रालय की वार्षिक रिपोर्ट में खुलासा हुई है कि आतंकी संगठनों को पाक सेना के द्वारा क्रॉस फायरिंग की आड़ में घुसपैठ के लिए लगातार उकसाया जा रहा है। यह घुसपैठ सीमापार से गोलीबारी के बीच की जाती है। भारतीय सुरक्षाबल इसका मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि, पुलवामा अटैक से यह साफ हो गया कि भारत अभी भी पाकिस्तान के द्वारा प्रायोजित आतंकवाद का मुख्य टारगेट रहा है। इसपर भारत का रिस्पॉन्स बालाकोट में नॉन मिलिटरी ऐंटी टेरर स्ट्राइक के रूप में आया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि, जब तक पाकिस्तान आतंकी समूहों को रोकने के लिए विश्वसनीय और अपरिवर्तनीय कदम नहीं उठाता है और भारत के खिलाफ इस्तेमाल किए जाने वाले आतंकवादी ढांचे को नष्ट नहीं करेगा, तब तक भारत राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मजबूत और निर्णायक कदम उठाता रहेगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि, पाकिस्तान ने जिहादियों के खिलाफ कार्रवाई करने से परहेज किया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऐसे आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई की है जो पाकिस्तान के पड़ोसियों को निशाना बनाते हैं।

मंत्रालय ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा है कि, पिछले साल की तुलना में इस साल भारतीय सीमा में चीनी सेना के साथ टकराव में कमी देखने को मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+