'अगर पाकिस्तान आतंकवाद खत्म नहीं कर पा रहा, तो भारत मदद को तैयार', राजनाथ सिंह का पड़ोसी मुल्क को ऑफर
Rajnath Singh On Pakistan Terrorism: देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बार फिर पाकिस्तान में आतंकवाद का मुद्दा उठाया है। हाल ही में उन्होंने एक बयान दिया था, जिससे पाकिस्तान तिलमिला गया था। राजनाथ सिंह ने सख्त लहजे में कहा था कि आतंकवादियों को पाकिस्तान में घुसकर मारेंगे। वहीं अब उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान के आतंकवाद नहीं रोक पा रहा था भारत मदद के लिए तैयार है।
न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर बात करते हुए कहा कि पाकिस्तान अगर आतंकवाद खत्म नहीं कर पा रहा, तो हम मदद करने को तैयार है।

राजनाथ सिंह का पाकिस्तान को ऑफर
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का यह पाकिस्तान को ऑफर उनके 'घुस के मारेंगे' टिप्पणी के कुछ दिनों बाद आया है। इससे पहले राजनाथ सिंह ने एक निजी न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान कहा था कि अगर कोई आतंकवादी देश की शांति भंग करने की कोशिश करेगा तो हम मुंहतोड़ जवाब देंगे। अगर वे (आतंकवादी) पाकिस्तान वापस भागेंगे तो पाकिस्तान में घुस के मारेंगे।
वहीं अब न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए पाकिस्तान पर ताजा हमला करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि अगर पड़ोसी देश "अक्षम महसूस करता है" तो भारत आतंकवाद को रोकने के लिए मदद करने के लिए तैयार है।
पाकिस्तान को सिंह की चेतावनी
इंटरव्यू में राजनाथ सिंह ने यह भी चेतावनी दी कि अगर पाकिस्तान आतंकवाद का इस्तेमाल कर भारत को अस्थिर करने की कोशिश करेगा तो उसे इसके परिणाम भुगतने होंगे। वहीं राजनाथ सिंह ने इंदिरा गांधी के दौर में लगे आपातकाल के बारे में भी बात की।
आपातकाल के दौरान का जख्म किया याद
दिग्गज भाजपा नेता ने याद किया कि कैसे उनकी मां के निधन के दौरान उन्हें पैरोल भी नहीं दी गई थी। राजनाथ सिंह ने कहा, ''मुझे आपातकाल के दौरान अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पैरोल नहीं दी गई थी और अब वे (कांग्रेस) हमें तानाशाह कहते हैं।''












Click it and Unblock the Notifications