नगरोटा हमला: रक्षा मंत्री ने मेजर अक्षय गिरीश की मौत की जांच के लिए कमिटी गठित की
नई दिल्ली। तीन साल पहले नवंबर में नगरोटा सैन्य शिविर पर हुए हमले में रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने मेजर अक्षय गिरीश की मौत की जांच के लिए कमिटी बनाने की घोषणा की है। मेजर की मां मेघना गिरीश ने जांच के लिए गुजारिश की थी। ऐसे में रक्षा मंत्री ने इसे मंजूरी देते हुए कमिटी का गठन किया है। इस मामले पर रक्षा मंत्री ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'रक्षा मंत्री के आश्वासन के बाद कमिटी का गठन किया गया है। मेघना गिरीश को समिति के समक्ष सहायता के लिए आमंत्रित किया गया है।'

इससे पहले जांच एजेंसी एनआईए ने पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का डिप्टी चीफ अब्दुल रऊफ असगर, मसूद अजहर के भाई सहित तेरह के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी। एनआईए ने खुलासा किया था कि जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकवादी- मोहम्म आशिक बाबा, सइद मुनीर-उल-हस्सन कादरी, तारीक अहम डर्र, अशरफ हमीद खांडे ने हथियारों से लैश पाकिस्तानी आतंकवादियों के तीन समूह तायीर किए थे और उसे जम्मू के होटल जगदंबा पहुंचाया था।
इंडियन आर्मी के मेस में हुआ था आतंकी हमला
आतंकवादियों के इन तीनों समूह को आरोपी की गाड़ी से इंडियन आर्मी के मेस कॉम्प्लेक्स में ले जायागया और वहीं 28 नवंबर, 2016 को घटना को अंजाम दिया गया। जांच में पाया गया कि इस आतंकी हमले का मास्टरमाइंड जैश-ए-मोहम्मद का डिप्टी चीफ अब्दुल रऊफ असगर था।












Click it and Unblock the Notifications